8600mAh बैटरी वाला OnePlus का गेमिंग फोन, 120W की तेजी से होगा चार्ज, इतनी है कीमत

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus ने अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 3,499 युआन (लगभग 48,400 रुपये) रखी गई है। इस फोन में 8600mAh की बैटरी है। देखें वनप्लस के इस शक्तिशाली फोन में क्या-क्या खास मिलता है…

8600mAh बैटरी वाला OnePlus का गेमिंग फोन, 120W की तेजी से होगा चार्ज, इतनी है कीमत

OnePlus Ace 6 Ultra Launched: OnePlus ने अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह ब्रांड के लेटेस्ट परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप में OnePlus Ace 6 और Ace 6T के साथ शामिल हो गया है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB तक की रैम के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन 8600mAh की बैटरी पैक करता है कितनी है कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

इतनी है OnePlus Ace 6 Ultra की कीमत

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा के बेस वेरिएंट की लॉन्च कीमत 3,499 युआन (लगभग 48,400 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है। इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 3,799 युआन (लगभग 52,500 रुपये), 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 4,099 युआन (लगभग 56,700 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 युआन (लगभग 60,800 रुपये) हैं।

इस फोन के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 5,099 रुपये (लगभग 70,500 रुपये) है, जिसमें 16GB रैम और 1TB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह Ace Awakening और Metal Storm कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

OnePlus Ace 6 Ultra की खासियत

वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा में 8600mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसमें ऑटोफोकस व ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा भी है। इसके साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है, जिसका फील्ड-ऑफ-व्यू 112 डिग्री है। यह रियर कैमरा 20x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है और 60fps पर 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, सामने की तरफ इसमें 16-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन डुअल-सिम (नैनो + नैनो) को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है, पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है, टच सैंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज तक है, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत है, और पिक्सेल डेंसिटी 450 पीपीआई तक है। वनप्लस के इस फोन में फ्लैगशिप मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर लगा है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.21 गीगाहर्ट्ज तक है और यह आर्म माली-जीपीयू के साथ आता है। इस फोन में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 1TB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।

217 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.45x77.47x8.45mm है। फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है।

वनप्लस गेमिंग कंट्रोलर

OnePlus Ace 6 Ultra

OnePlus Ace 6 Ultra के साथ-साथ, कंपनी ने एक OnePlus ‘Gun God’ गेमिंग कंट्रोलर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 449 युआन (लगभग Rs 6,200) है। इसमें एक एर्गोनोमिक ग्रिप डिजाइन है, जिसे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान बेहतरीन कंफर्म देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कंट्रोलर स्मार्टफोन से हॉरिजॉन्टल पॉजीशन में जुड़ता है। इसमं दो ट्रिगर-स्टाइल बटन हैं, जिन्हें लाल कलर से हाईलाइट किया गया है। कंपनी के अनुसार, इन्हें पारंपरिक गेमपैड कंट्रोल की तरह ही रखा गया है। इन ट्रिगर्स में माइक्रो-स्विच मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है, जिनका रिस्पॉन्स टाइम 1.8ms और पोलिंग रेट 1000 हर्ट्ज बताया गया है। वनप्लस ने ऑनलाइन गेमिंग सेशन के दौरान सिग्नल रिसेप्शन को बेहतर बनाने और लेटेंसी (देरी) को कम करने के लिए कंट्रोलर में एक 'ई-स्पोर्ट्स-ग्रेड एंटीना' भी लगाया है। इसमें एक इनबिल्ट कूलिंग सॉल्यूशन भी है, जो एक अलग किए जा सकने वाले हीट डिसिपेशन मॉड्यूल के रूप में है और इसमें एक पंखा लगा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।