Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Ace 6 Spotted on 3C Certification with 120W Fast Charging may offer 7800mAh battery
OnePlus का एक और नया फोन, 120W चार्जिंग के साथ मिल सकती है 7800mAh की बैटरी

OnePlus का एक और नया फोन, 120W चार्जिंग के साथ मिल सकती है 7800mAh की बैटरी

संक्षेप:

वनप्लस अपने नए फोन OnePlus Ace 6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन का डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें कंपनी 7800mAh बैटरी और 120W की चार्जिंग भी दे सकती है।

Oct 13, 2025 07:48 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वनप्लस अपने नए फोन OnePlus Ace 6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन चीन में वनप्लस 15 के साथ लॉन्च हो सकता है। 3C सर्टिफिकेशन पर वनप्लस के एक नए फोन को देखा गया है। इस फोन का मॉडल नंबर PQL110 है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। एक टिपस्टर के अनुसार इस फोन का नाम वनप्लस एस 6 है। यह फोन वनप्लस एस 5 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगा।

120W की चार्जिंग और 7800mAh की बैटरी

लीक के अनुसार फोन में कंपनी 1.5K रेजॉलूशन के साथ BOE OLED डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट देखने को मिल सकता है। टिपस्टर की मानें, तो फोन में कंपनी 7800mAh देने वाली है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

50MP के मेन कैमरा के साथ आ सकता है फोन

रिपोर्ट के अनुसार चीन में यह फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ एंट्री कर सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में कंपनी मेटल फ्रेम के साथ IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी देने वाली है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा। फोन की लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह जल्द ही मार्केट में एंट्री करेगा।

ये भी पढ़ें:₹6200 से कम है इन टीवी की कीमत, सबसे सस्ता ₹4749 का, फीचर भी जबर्दस्त

भारत में कब होगा लॉन्च?

कंपनी ने अपने वनप्लस एस 5 चिपसेट को भारत में हल्के-फुल्के बदलाव के साथ वनप्लस 13R के नाम से लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा रहा है वनप्लस एस 6 भारत में वनप्लस 15R के एंट्री कर सकता है। कंपनी इस फोन के इंडियन वर्जन में टेलिफोटो कैमरा भी ऑफर कर सकती है। बताते चलें कि वनप्लस 15 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है कि वनप्लस 15R भी इसी के साथ लॉन्च हो सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।