लॉन्च से पहले वनप्लस के नए फोन के फीचर लीक, मिल सकती है 7800mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का

Oct 21, 2025 07:37 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वनप्लस एस 6 के लगभग सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार फोन में कंपनी 7800mAh की बैटरी और 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देने वाली है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा।

लॉन्च से पहले वनप्लस के नए फोन के फीचर लीक, मिल सकती है 7800mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का

वनप्लस अपने नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस डिवाइस का नाम OnePlus Ace 6 है। यह फोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले वीबो पर पोस्ट हुई एक नई लीक में इस फोन के लगभग सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे दी गई है। शेयर किए गए वीबो पोस्ट के अनुसार यह फोन 6.83 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि फोन में ऑफर किए जाने वाले डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का होगा।

LPDDR5x रैम और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

लीक में यह भी बताया गया है कि फोन का डिस्प्ले Pro XDR ultra-dynamic display सपोर्ट करेगा। साथ ही इसे HDR Vivid और HDR10+ सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। फोन के डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल कथित तौर पर 1800 निट्स तक का है। वनप्लस एस 6 LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा। वीबो पोस्ट की मानें, तो फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट देने वाली है।

शानदार गेमिंग और 7800mAh बैटरी

लीक में यह भी बताया गया है कि फोन Fengchi Gaming Core 2.0 सपोर्ट के साथ आएगा। इस चिप लेवल गेमिंग टेक्नोलॉजी ने डिवेलप किया है, Android kernel को ऑप्टिमाइज करके यूजर्स को शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। फोन की बैटरी काफी दमदार होने वाली है। लीक में कहा गया है कि यह फोन 7800mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी 2 हजार चार्ज साइकिल के बाद भी 80 पर्सेंट कैपैसिटी ऑफर करेगी।

50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा मिलेगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन में कंपनी IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस भी देने वाली है। फोन में आपको सुपर लीनियर ड्यूल स्पीकर, बायोनिक वाइब्रेटर मोटर और इन्फ्रारेड रिमोट फीचर के साथ नया कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 16जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च करने वाली है। फोन तीन कलर ऑप्शन- सिल्वर, वाइट और ब्लैक में आएगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oneplus ace 6 features leaked ahead of launch may offer 7800mah battery 165hz display and 50mp camera
;;;