OnePlus 16 में 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी, सामने आया टीजर
OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 16 का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। फोन में गेमिंग-सेंट्रिक फीचर्स, बेहद पतले बेजल्स, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 का पहला ऑफीशियल टीजर रिलीज कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से साफ हो गया है कि इस बार कंपनी गेमिंग परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और डिजाइन पर खास फोकस करने वाली है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक OnePlus 16 कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ मार्केट में एंट्री कर सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टीजर में फोन का प्रीमियम डिजाइन देखने को मिला है। इसमें बेहद पतले और सिमेट्रिकल बेजल्स, फ्लैट डिस्प्ले और मेटल फ्रेम नजर आता है। कंपनी का कहना है कि नए डिजाइन के साथ यूजर्स को पहले से ज्यादा इमर्सिव स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा। इस डिवाइस को प्रीमियम सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा और यह अन्य कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे सकता है।
गेमर्स के लिए होंगे खास फीचर्स
OnePlus ने टीजर के जरिए तीन बड़े अपग्रेड की ओर इशारा किया है। पहला, कंपनी की नई Fengchi Gaming Core टेक्नोलॉजी, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा स्टेबल फ्रेम रेट मिलने की उम्मीद है। दूसरा, अपग्रेडेड टच कंट्रोल चिप, जो स्क्रीन के टच रिस्पॉन्स को और फास्ट और सटीक बनाएगी। तीसरा, अल्ट्रा-नैरो बेजल्स, जो गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। यानी कि इस फोन में गेमिंग का एक्सपीरियंस कहीं बेहतर होगा।
ऐसे हैं फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस
OnePlus ने अभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के मुताबिक OnePlus 16 में 6.78 इंच का 1.5K LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 2 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नए फोन में करीब 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69 रेटिंग, बेहतर स्टीरियो स्पीकर्स और एडवांस्ड हैप्टिक मोटर जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
कब लॉन्च होगा OnePlus 16?
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 16 को अक्टूबर 2026 में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट या ग्लोबल उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फोन की कीमत और सभी फीचर्स का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा। साथ ही इसके इंडिया लॉन्च को लेकर भी अब तक कुछ नहीं कहा गया है।





Midnight Green






