
पावर-परफॉर्मेंस का नया राजा? OnePlus 15T में मिलेगा फ्लैगशिप चिपसेट, 16GB RAM, वेयरलेस चार्जिंग, IP69 रेटिंग भी
OnePlus 15T के लॉन्च के बारे में बड़ी लीक जानकारी मिली है, यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 1.5K OLED डिस्प्ले, बड़े 7000mAh बैटरी, 165Hz रिफ्रेश रेट और IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ दस्तक देगा। जानिए भारत/ग्लोबल लॉन्च टाइमलाइन और सभी स्पेसिफिकेशंस:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाइन-अप को लगातार मजबूत बनाए हुए है, और अब OnePlus 15T को लेकर नई लीक जानकारी सामने आई है। यह डिवाइस OnePlus 13T का अगला वर्ज़न माना जा रहा है और इसे 2026 की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार फोन में फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, बढ़िया डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकता है, जो इसे प्रीमियम यूज़र्स के लिए काफी आकर्षक बनाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टिपस्टर के मुताबिक OnePlus 15T में वही Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा, जो OnePlus 15 जैसे प्रमुख मॉडल में भी मौजूद है यानी कि परफॉर्मेंस की कमी नहीं होगी। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट जैसे प्रीमियम स्क्रीन फीचर्स भी हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि फोन की बैटरी क्षमता 7,000mAh से अधिक हो सकती है, जिससे यह लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगा

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Cloud Ink Black





