Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oneplus 15t more details leak tipped to come with 7000mah battery and two 50mp camera
OnePlus का यह फोन बाजार में मचाएगा धूम, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे दो 50MP कैमरे

OnePlus का यह फोन बाजार में मचाएगा धूम, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे दो 50MP कैमरे

संक्षेप:

OnePlus का नया फोन अब भारत में धूम मचाने रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस अपनी फ्लैगशिप 15 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह ब्रांड एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसका नाम OnePlus 15T होगा।

Dec 21, 2025 12:37 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus का नया फोन अब भारत में धूम मचाने रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस अपनी फ्लैगशिप 15 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह ब्रांड एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसका नाम OnePlus 15T होगा। लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज का यह तीसरा मॉडल कुछ पावरफुल परफॉर्मेंस देगा और शायद कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ आएगा। फोन की कुछ खास डिटेल्स ऑनालाइन सामने आई हैं। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

सामने आई OnePlus 15T की खास डिटेल्स

पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, कंपनी OnePlus 15T के लॉन्च की तैयारी कर रही है। टिप्स्टर का दावा है कि कंपनी ने आने वाले वनप्लस स्मार्टफोन के लिए एक्सेसरीज का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। टिप्स्टर का कहना है कि कंपनी आने वाले मॉडल के लिए सफेद या ग्रे कलर ऑप्शन में एक मैग्नेटिक स्नैप-केस पर काम कर रही होगी। इसके अलावा, टिप्स्टर ने आने वाले OnePlus 15T के बारे में भी कुछ अहम जानकारी दी है।

oneplus 15t

शुरुआत में, इस फोन में 6.3-इंच का 1.5K फ्लैट स्क्रीन डिस्प्ले होगा, जो एमोलेड हो सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि इस फोन में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट भी होगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन मेटल फ्रेम के साथ आएगा। OnePlus 15T में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि इस फोन में 7000mAh से बड़ी बैटरी होगी।

ये भी पढ़ें:आधी से कम कीमत में लें 55 inch TV; Sony, Samsung समेत इन 6 मॉडल पर ऑफर, लिस्ट
ये भी पढ़ें:नए साल में घर लाएं 65 inch TV, आधी से कम कीमत में मिल रहे ये पांच मॉडल; लिस्ट

इसके अलावा, कहा जा रहा है कि इस फोन में रियर पैनल पर टेलीफोटो सेंसर भी होगा। पिछली अफवाहों के अनुसार, यह फोन फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है।

भारत में OnePlus 15s नाम से आएगा फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस वाला डुअल-कैमरा सेटअप भी होगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि यह आने वाला फोन 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। और चीन में लॉन्च होने के बाद, यही मॉडल OnePlus 15s के नाम से भारत में आ सकता है। इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के बारे में और ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।