OnePlus 15T ने मचाया तहलका, चारों तरफ पतले बेजल और प्रीमियम कैमरा से लैस, इसके आगे iPhone भी लगेगा फीका!

Mar 03, 2026 05:34 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus 15T का पहला लुक सामने आ गया है। इस फोन के चारों तरफ बहुत ही पतले बेजल्स दिख रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे स्लिम बेजल्स वाला फोन होगा। इसके अलावा फोन में दमदार बैटरी और पेरिस्कोप कैमरा जैसे फीचर्स की भी उम्मीद है।

OnePlus 15T ने मचाया तहलका, चारों तरफ पतले बेजल और प्रीमियम कैमरा से लैस, इसके आगे iPhone भी लगेगा फीका!

OnePlus जल्द ही अपना नया Compact Flagship स्मार्टफोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है। अब फोन की पहली रियल-लाइफ फोटो सामने आ गई है जिससे फोन के डिजाइन के सबसे बड़े फीचर यानी Ultra-Thin Bezels का अंदाजा लगता है। इस तस्वीर में OnePlus 15T को iPhone 17 Pro के साथ रखा गया दिखाया गया है, और OnePlus फोन के चारों तरफ स्क्रीन के किनारे पर पतली लाइनें दिखाई दे रही हैं।

OnePlus China के प्रेज़िडेंट Li Jie ने बताया है कि यह बेजल्स करीब 1.XX mm के आस-पास हैं, जो कई प्रीमियम फोन से भी पतले हैं। इसी के साथ कंपनी 15T में कुछ और बड़े फीचर्स जैसे परिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, बड़ी बैटरी लाइफ और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट लाने की तैयारी कर रही है। उनका दावा है कि यह एक छोटे फ्लैगशिप फोन में अब तक देखा गया सबसे पतला बेज़ल्स वाला फोन हो सकता है।

OnePlus 15T के फीचर्स (लीक)

लीक रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus 15T में 6.32-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ़्रेश रेट के साथ आएगा, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूथ होगा। स्क्रीन के नीचे Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

फोन के अंदर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की उम्मीद है जो आज के सबसे पावरफुल Android चिप्स में से एक है। OnePlus 15T में कैमरा पर भी खास ध्यान से डिजाइन किया है। कहा जा रहा है कि प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है, और साथ में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा जिससे दूर की फोटो भी साफ और डिटेल के साथ खिंची जा सकती हैं। इन कैमरों के साथ पोट्रेट और जूम फोटोग्राफी के अनुभव को और भी बेहतर बनाया सकता है। कुछ लीक में यह भी कहा गया है कि Ultra-wide कैमरा भी इस बार फोन में शामिल नहीं हो सकता।

OnePlus 15T में 7,000–7,500mAh के बीच की बड़ी बैटरी मिलने की अफ़वाहें हैं, जो एक छोटे फोन के लिए काफी जबरदस्त है। इसके साथ 100W का वायर्ड चार्जिंग और 50W का वायरलेस चार्जिंग भी दिया जा सकता है। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68/69-रेज़िस्टेंट बॉडी भी मिलने की चर्चा है, जिससे रोजमर्रा की हल्की-फुल्की बारिश या पानी-छिड़काव से फोन सुरक्षित रहेगा।

OnePlus 15T की लॉन्च डेट

अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्टें कह रही हैं कि मार्च 2026 के अंत तक चीन में लॉन्च हो सकता है, और बाद में कुछ देशों में ग्लोबल वेरिएंट भी दिख सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।