
आते ही छा जाएगा यह OnePlus फोन, 7500mAh बैटरी के साथ 50MP के दो कैमरा, दिखने में भी धांसू
OnePlus का नया फोन बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 15T की। इसे OnePlus 13T के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जिसे अप्रैल 2025 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। फोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15T Specifications Leaked: वनप्लस का नया फोन बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 15T की। इसे OnePlus 13T के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जिसे अप्रैल 2025 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। अब, कंपनी वनप्लस 15T को बाजार में लाने की तैयारी में जुट गई है। अपकमिंग स्मार्टफोन में 7500mAh की बैटरी हो सकती है, जो वनप्लस 13T की बैटरी से काफी बेहतर होगी। OnePlus 15T में 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। वनप्लस 15T, वनप्लस 15 लाइनअप का तीसरा मॉडल हो सकता है, जिसमें पहले से वनप्लस 15 और वनप्लस 15R मौजूद हैं। चलिए एक नजर डालते हैं 15T की डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार)
वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वनप्लस 15T के संभावित स्पेसिफिकेशन्स पोस्ट किए हैं। टिप्स्टर का दावा है कि इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन और 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का एलटीपीएस पैनल होगा। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल फ्रेम होने की बात कही जा रही है।
वनप्लस 15T में 50-मेगापिक्सेल का सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें 7500mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही है। अगर यह सही है, तो यह वनप्लस 13T में मिलने वाली 6260mAh बैटरी की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा। कंपेरिजन के लिए बता दें कि, वनप्लस 15 में 7300mAh की बैटरी है जबकि वनप्लस 15R में 7400mAh की बैटरी है।
पिछले साल, OnePlus 13T अप्रैल में चीन में आया था, और उसी हैंडसेट को बाद में भारतीय मार्केट में OnePlus 13s के नाम से लॉन्च किया गया था। भारत में Amazon पर वर्तमान में वनप्लस 13s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 54,998 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 59,998 रुपये है। इस नेमिंग पैटर्न के आधार पर, हम उम्मीद कर सकते हैं कि वनप्लस 15T भारत में OnePlus 15s के नाम से आएगा।
पिछली लीक से पता चला था कि वनप्लस 15T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दो 50-मेगापिक्सेल सेंसर होंगे।
पुराने मॉडल की खासियत
OnePlus 13T का बेस मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 3,399 युआन (यानी लगभग 39,000 रुपये) की कीमत पर आया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है और इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.32-इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन के अन्य खास स्पेसिफिकेशन्स में दो 50-मेगापिक्सेल सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप, 16-मेगापिक्सेल का सेल्फी शूटर, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65-रेटेड बिल्ड शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Cloud Ink Black










