OnePlus 15T का डिजाइन हुआ रिवील, दो नए कलर में दिखा फोन, 7500mAh बैटरी जैसे टॉप-लेवल फीचर्स से लैस

Mar 09, 2026 12:36 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus 15T का फर्स्ट लुक और कलर वैरिएंट की डिटेल्स सामने आ गई हैं। यह कंपनी का नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन हो सकता है, जिसमें 165Hz OLED डिस्प्ले, ताकतवर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

OnePlus 15T का डिजाइन हुआ रिवील, दो नए कलर में दिखा फोन, 7500mAh बैटरी जैसे टॉप-लेवल फीचर्स से लैस

वनप्लस 15T को इस महीने के अंत में चीन में कंपनी के अगले 'कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप' के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने अब एक नया टीजर पोस्टर जारी किया है जो फोन के डिज़ाइन और रंग ऑप्शन की डिटेल्स सामने आई है। जिससे OnePlus 15T के डिजाइन का खुलासा हो गया है। यह डिज़ाइन वनप्लस 13T से काफी मिलता-जुलता है। इस फोन के फीचर्स को लेकर भी काफी चर्चा शुरू हो गई है। OnePlus 15T एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा जिसका साइज छोटा होगा, लेकिन इसके अंदर फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स दिए जाने वाले हैं।

OnePlus 15T का डिजाइन

OnePlus 15T का डिजाइन काफी अलग और प्रीमियम नजर आ रहा है। फोन के पीछे एक स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो ऊपर की तरफ कोने में लगा हुआ है। इस मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिखाई देते हैं। फोन का डिजाइन मिनिमल रखा गया है, जिससे यह देखने में साफ-सुथरा और प्रीमियम लगता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें स्लिम बॉडी और पतले बेजल्स मिल सकते हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बेहतर होगा।

OnePlus 15T के कलर ऑप्शन

OnePlus 15T को दो रंगों में भूरे और हरे रंग में दिखाया गया है। हरे रंग वाले वेरिएंट में मैट फिनिश और उसी रंग का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जबकि भूरे रंग वाले वेरिएंट का टोन थोड़ा गहरा है।

OnePlus 15T के फीचर्स

OnePlus इस हैंडसेट को "छोटे स्क्रीन वाला पावरहाउस" बता रहा है। OnePlus 15T में लगभग 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। वनप्लस 15T के परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। बेंचमार्क एंट्री के अनुसार, डिवाइस में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट होगा। यह हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है।

OnePlus 15T में 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम की पुष्टि हो चुकी है। OnePlus 15T में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। OnePlus 15T की खासियत इसमें मिलने वाली 7500mAh की बड़ी बैटरी है। जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने वाली है और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा । OnePlus 15T को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15T की ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो, डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग होने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, हैंडसेट में Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पहले से इंस्टॉल होगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।