OnePlus 15s Leak: 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और AI पावर से मचाएगा तहलका; जानें कितनी होगी कीमत

Apr 14, 2026 09:01 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

वनप्लस का नया पावरफुल फोन OnePlus 15s भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन के सभी फीचर्स लीक हो चुके हैं इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7500mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा है।

OnePlus 15s Leak: 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी और AI पावर से मचाएगा तहलका; जानें कितनी होगी कीमत

OnePlus अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15s जल्द लॉन्च कर सकती है और लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स और डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन इस साल की दूसरी तिमाही यानी मई या जून के आसपास भारत में लॉन्च हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि OnePlus 15s को कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल जैसा ही पावरफुल बनाया जा रहा है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

भारत में कब होगा लॉन्च

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 15s को भारत में Q2 के अंत या Q3 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यानी यह फोन मई या जून के आसपास बाजार में आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन OnePlus 15T का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था।

OnePlus 15s की संभावित कीमत

भारत में OnePlus 15s की कीमत 60,000 रुपये से कम होने की अफवाहें हैं। जबकि इससे मिलता-जुलता फोन OnePlus 15T चीन में 4,299 चीनी डॉलर (लगभग 58,800 रुपये) से लॉन्च हुआ है। जानें इस प्राइस रेंज में क्या मिलेंगे फीचर्स:

OnePlus 15s के फीचर्स (लीक)

OnePlus 15s में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो फिलहाल सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट्स में से एक है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क के लिए बेहद शानदार परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ ही Adreno 840 GPU भी मिलने की उम्मीद है, जिससे ग्राफिक्स और गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

बैटरी के मामले में OnePlus 15s काफी दमदार साबित हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलने की भी उम्मीद है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी।

कैमरा सेगमेंट में भी OnePlus 15s मजबूत नजर आ रहा है। इसमें 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 3.5x पेरिस्कोप लेंस भी शामिल हो सकता है। इससे जूम और फोटो क्वालिटी दोनों बेहतर होंगे। फोन में अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, जो ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा। इसके अलावा IP69K रेटिंग मिलने की भी संभावना है, जिससे फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।