
कन्फर्म! जल्द भारत आ रहा OnePlus 15R, Amazon पर दिखा टीजर; 7800mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस
OnePlus ने अपने अपकमिंग OnePlus 15R को आधिकारिक रूप से Amazon और OnePlus India की साइट पर टीज किया है। इसमें 6.7-inch 1.5K OLED, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM और 7800mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स की उम्मीद है। जानें क्या हो सकता है इसकी कीमत और संभावित स्पेसिफिकेशन।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15R Launch in India Soon: वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन OnePlus 15R की तैयारी कर रहा है, और कंपनी ने इसे पहले ही Amazon इंडिया व अपनी आधिकारिक साइट पर टीजर के जरिए हाइलाइट करना शुरू कर दिया है। “Coming Soon” टैग के साथ माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे यह संकेत मिलता है कि आधिकारिक लॉन्च बहुत दूर नहीं है। यह फोन “Power On, Limits Off” स्लोगन के साथ पेश किया गया है। टीजर में 15R के दो कलर वेरिएंट ब्लैक और ग्रीन को दिखाया गया है, और बैक पर वैर्टिकल ड्युअल कैमरा मॉड्यूल साफ दिखाई देता है। इसके अलावा, फिजिकल “Plus Key” भी बायीं साइड पर नजर आती है, जो कैमरा शॉर्टकट या गेम मोड जैसी सुविधाओं के लिए कस्टमाइज की जा सकती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है, जिससे यह परफॉर्मेंस और गेमिंग दोनों में मजबूत रहेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15R के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
OnePlus 15R का टीजर पेज Amazon और OnePlus इंडिया पर अब लाइव है, और यह पहली झलक इस बात का संकेत देती है कि कंपनी इस बार “पावर एवं प्रैक्टिकल” मिक्स पर ध्यान दे रही है। जैसे कि टीजर में दिखाया गया है, 15R में दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रीन उपलब्ध होंगे, जो इसे एक स्टाइलिश लेकिन प्रीमियम लुक देते हैं। डिज़ाइन की बात करें तो बैक पर वर्टिकल ड्युअल-कैमरा सेटअप है, जो पिछले मॉडल्स की ट्रिपल या क्वाड-लेंस व्यवस्था से थोड़ा सरल और क्लीन लगता है। बटन लेआउट में दाहिनी साइड पर पावर और वॉल्यूम कीज हैं, जबकि बाईं ओर “Plus Key” दिखाई देती है यह OnePlus की इनोवेटिव सुविधा है जिसे यूजर कस्टम शॉर्टकट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
जहां तक स्पेक्स की बात है, शुरुआती रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि 15R सबसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में भारी दम रखता है। RAM के मामले में खूब चर्चा है कि यह 16GB तक की LPDDR5X RAM के साथ आएगा, जो मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए बहुत फायदेमंद होगा। स्टोरेज के लिए UFS 4.1 का उपयोग संभव है, जो डेटा ट्रांसफर को बहुत तेज बनाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वनप्लस 15R में 6.7-इंच का OLED पैनल हो सकता है, जिसमें लगभग 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट की संभावना है। यह गेमर्स और कंटेंट लवर्स दोनों के लिए एक बेहतरीन सेटअप हो सकता है, क्योंकि हाई रिफ्रेश रेट से स्क्रीन एक्सपीरियेंस स्मूद होगा। फोटोग्राफी के लिए, OnePlus 15R में एक प्रमुख कैमरा लेंस की संभावना जताई जा रही है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) हो सकता है। इसके साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी संभावित है, ताकि वाइड एंगल शॉट्स लिए जा सकें। फ्रंट कैमरा के बारे में अभी कम जानकारी है, लेकिन कुछ लीक इंडिकेट करते हैं कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक मिड-बैंड या हाई मॉड्यूल इस्तेमाल किया जा सकता है।
बैटरी के मामले में यह फोन बेहद दिलचस्प हो सकता है कई रिपोर्ट्स में इसका बैटरी साइज लगभग 7800mAh बताया जा रहा है, जो मिड-सेगमेंट में एक बहुत बड़ा बैकअप ऑफर कर देगा। चार्जिंग स्पीड के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन 100W के आसपास फास्ट चार्जिंग की संभावना जताई जा रही है। ओएस और सॉफ्टवेयर की ओर देखें, तो टीजर से यह उम्मीद की जा रही है कि 15R OxygenOS 16 के साथ आएगा, जिसमें सिंपल UI, कस्टमाइज़ेशन और गेमिंग-फ्रेंडली फीचर्स होंगे। Plus Key बटन के साथ, यूजर शायद गेमिंग को एक अलग प्रोफ़ाइल में कस्टमाइज कर सके, जैसे कि “गैमिंग मोड” या “कैमरा शॉर्टकट” मोड।
Plus Key, बड़ा डिस्प्ले, भारी बैटरी ये सभी फीचर्स मिलकर 15R को एक आकर्षक ऑफर बनाते हैं। जहां तक रीलीज की बात है, कंपनी ने माइक्रोसाइट पर “Coming Soon” टैग दिखाया है लेकिन लॉन्च डेट अभी स्पष्ट नहीं है। Amazon इंडिया और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर यह टीजर पेज मौजूद है, जिससे संकेत मिलता है कि इंडिया में भी यह जल्द लॉन्च हो सकता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB/16GB RAM













