काम की बात: बड़ा झटका! इसी महीने दूसरी बार महंगा हुआ Oneplus का ये बेस्ट सेलिंग फोन, लॉन्च के बाद से अब तक ₹7000 बढ़ गई कीमत

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus 15R की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। हैरानी की बात यह है यह फोन मई महीने में ही दूसरी बार महंगा हो गया है। वहीं लॉन्च के बाद से फोन अब 7,000 रुपए महंगा हो चुका है।

बड़ा झटका! इसी महीने दूसरी बार महंगा हुआ Oneplus का ये बेस्ट सेलिंग फोन, लॉन्च के बाद से अब तक ₹7000 बढ़ गई कीमत

OnePlus 15R Price Hike: अगर आप वनप्लस का लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 15R खरीदने का प्लान कर रहे थे तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि कंपनी ने 1 मई के बाद आज 18 मई को अपने प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15R की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि फोन लॉन्च होने के बाद से अब तक इसकी कीमत में कुल 7,000 रुपए का इजाफा हो चुका है। OnePlus 15R को कंपनी ने 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 52,999 रुपए में आया था। लेकिन अब नई एक बार फिर से दोनों फोन की कीमत इसी महीने 2000 रुपए महंगी हो गई है। जानिए अब कितने रुपए में बेचा जा रहा है OnePlus 15R:

OnePlus 15R की कीमत में 1 मई को हुई थी इतने रुपए की बढ़ोतरी

OnePlus 15R के बेस वैरिएंट की कीमत 1 मई से पहले 50,499 रुपए थी जो इसे बाद 52,999 रुपए हो गई है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट 1 मई से 57,999 रुपए का हो गया है। यह वैरिएंट पहले 55,499 रुपए में बेचा जा रहा था।

OnePlus 15R की नई कीमत अब क्या है

OnePlus 15R की कीमत में एक बार फिर इजाफा हुआ है। अब फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपए में मिलेगा। वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपए हो गई है। अगर लॉन्च प्राइस से तुलना करें तो दोनों वेरिएंट अब 7,000 रुपए महंगे हो चुके हैं। कंपनी ने शुरुआत में 256GB मॉडल को 47,999 रुपए और 512GB मॉडल को 52,999 रुपए में लॉन्च किया था। ऐसे में जिन लोगों ने लॉन्च के समय यह फोन खरीदा था, उन्हें अब यह डील काफी फायदे वाली लग सकती है। वहीं नए खरीदारों के लिए यह कीमत थोड़ा बड़ा झटका साबित हो सकती है।

अचानक इतनी क्यों बढ़ गई कीमत

OnePlus की तरफ से कीमत बढ़ाने के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। लेकिन टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, डॉलर की कीमत और प्रीमियम कंपोनेंट्स की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि OnePlus अब खुद को ज्यादा प्रीमियम ब्रांड के तौर पर पेश करना चाहता है। यही वजह है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप और R सीरीज फोन्स की कीमत धीरे-धीरे बढ़ा रही है।

OnePlus 15R की खासियतें

फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX906 मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन OxygenOS 16 पर चलता है और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसे काफी दमदार माना जा रहा है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।