
लॉन्च से पहले हुआ खुलासा! OnePlus 15 की कीमत लीक, भारत में इतने में मिलेगा
चाइनीज टेक ब्रैंड OnePlus के फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 को भारतीय मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की भारत में कीमत का खुलासा अभी से हो गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus का अगला फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 भारतीय मार्केट में अगले सप्ताह 13 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इस डिवाइस की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो गए है। चीन में पहले ही उपलब्ध इस डिवाइस में अब तक का सबसे पावरफुल चिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलेगा। इसके अलावा कैमरा परफॉर्मेंस में भी फोन धाकड़ रहने वाला है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा और गेमिंग लवर्स के लिए खास G2 गेमिंग नेटवर्क चिप भी दिया गया है। इसके अलावा डिजाइन के मामले में यह पिछले OnePlus 13 से इंस्पायर्ड है। इसमें चौकोर कैमरा मॉड्यूल के अलावा बॉक्सी लुक और प्रीमियम फिनिश मिल जाता है। यह भारतीय मार्केट में तीन कलर ऑप्शंस- ब्लैक, पर्पल और सैंड ड्यून में खरीदा जा सकता है।
ऐसे होंगे OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशंस
नए वनप्लस फ्लैगशिप में 6.68 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। साफ है कि इस फोन में एकदम स्मूद और रिस्पॉन्सिव विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। इस डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, हालांकि कंपनी ने अब Hasselblad के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। फोन में बंपर 7300mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिवाइस की बड़ी बैटरी को 120W Super Flash वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलने वाला है। यानी बड़ी बैटरी के बावजूद इसे चार्ज होने में चंद मिनट्स लगेंगे।
इतनी होगी OnePlus 15 की कीमत
चाइनीज मार्केट में नए वनप्लस फ्लैगशिप की कीमत करीब 3,999 युआन (50 हजार रुपये के आसपास) है। यह फोन को 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की है। हालांकि, भारत में लगने वाले टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी के बाद इसकी कीमत 65 हजार रुपये से 75 हजार रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। कंपनी एग्रेसिव प्राइसिंग के चलते इसकी शुरुआती कीमत ऑफर्स के साथ कम से कम रखना चाहेगी।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB/16GB RAM








