
लॉन्च से 3 दिन पहले लीक हुई 7300mAh बैटरी, तीन 50MP कैमरा वाले OnePlus 15 की कीम
संक्षेप: OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च होने जा रहा है लेकिन इसके लीक हुए दाम और फीचर्स पहले ही चर्चा में हैं। अनुमान है कि इसकी शुरुआत कीमत 75,000 रुपए से कम होगी। जानिए क्या है इसकी कीमत, और फ्लैगशिप फीचर्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15 Price Leaked: वनप्लस 15 इस हफ़्ते भारत में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 चिप वाला पहला स्मार्टफोन बनकर लॉन्च होने वाला है। हालांकि कंपनी वनप्लस 15 के बारे में कई जानकारियां दे रही है, लेकिन इसकी कीमत अभी तक गुप्त रखी गई है। अब लॉन्च से तीन दिन पहले OnePlus 15 की कीमत का खुलासा हो गया है। आइये आपको लॉन्च से पहले डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus 15 की भारत में कीमत (संभावित)
X पर एक टिपस्टर के अनुसार, भारत में वनप्लस 15 की कीमत 72,999 रुपये से शुरू होगी। जो इसके बेस मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस होगा। वहीं 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 76,999 रुपये होगी। टिपस्टर के मुताबिक यह जानकारी एक आधिकारिक रिटेलर से मिली है। लेकिन हम लॉन्च से पहले फोन की कीमत की पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि अधिकारिक कीमत 13 नवम्बर को लॉन्च के बाद पता चलेगी।
OnePlus 15 के फीचर्स और स्पेक्स (लीक)
प्रोसेसर एवं परफॉर्मेंस: OnePlus 15 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है जो अब तक के जनरेशन-चिप्स से बड़े छलांग की बात है। इसके साथ ही असरदार GPU, हाई-रैम LPDDR5X व UFS 4.1 स्टोरेज कॉम्बिनेशन चर्चित हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
डिस्प्ले: 6.78 इंच LTPO AMOLED स्क्रीन, 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश-रेट का दावा किया गया है। बड़ी बात यह कि ब्राइटनेस लेवल भी प्रीमियम श्रेणी में रहेगा।
कैमरा सेटअप: वनप्लस 15 में पीछे ट्रिपल 50MP कैमरा मॉड्यूल मुख्य + अल्ट्रा-वाइड + पेरिस्कोप टेलीफोटो और सामने 32MP सेल्फी कैमरा की संभावना है।
बैटरी व चार्जिंग: एक बड़ी खबर यह है कि वनप्लस 15 में लगभग 7,300mAh की बैटरी बताई जा रही है, 120W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ।
डिज़ाइन व बिल्ड क्वालिटी: वनप्लस 15 एक नए “Sand Storm” कलर ऑप्शन, माइक्रो-आर्क ऑक्सीडेशन (MAO) प्रक्रिया से बेहतर फ्रेम टफनेस, फाइबर-ग्लास बैक पैनल जैसे प्रीमियम तत्व इस मॉडल को अलग पहचान देते हैं।
कनेक्टिविटी व अन्य फीचर्स: वनप्लस 15 में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69K जैसे क्लास लीडर पर्फॉर्मेंस-इंडिकेटर्स के संकेत मिल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB/16GB RAM











