सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

आ गया OnePlus 15, भारत का सबसे शक्तिशाली फोन, बिक्री शुरू; FREE मिल रहे ईयरबड्स
OnePlus 15 Launched in India: वनप्लस ने गुरुवार को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। नया OnePlus 15 भारत का पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट वाला स्मार्टफोन है। भारत में कितनी है कीमत, फटफटा देखें डिटेल
OnePlus 15 Launched in India: वनप्लस ने गुरुवार को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फ्लैगशिप हैंडसेट OnePlus 13 का सक्सेसर है। नया OnePlus 15 भारत का पहला स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट वाला स्मार्टफोन है। इसमें 165 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच QHD+ डिस्प्ले है। इसमें वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। OnePlus 15 में 50-मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिससे यूजर्स 8K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह भारत में अमेजन और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। कितनी है फोन की कीमत, कब शुरू हो रही सेल और फोन के साथ क्या फ्री मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फ्री मिल रहा ईयरबड्स, इतनी है अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
फोन की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 72,999 रुपये है। इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। HDFC बैंक ऑफर का फायदा उठाकर 4,000 रुपये की छूट का लाभ लिया जा सकता है, जिससे 12GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 68,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 75,999 रुपये रह जाएगी।

फोन की खरीद OnePlus Nord Buds 3 बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। फोन की ओपन सेल 13 नवंबर रात 8PM से शुरू होगी। इसे तीन कलर ऑप्शन - इनफिनिट ब्लैक, सैंड स्टॉर्म और अल्ट्रा वॉयलेट में लॉन्च किया गया है। कंपनी फोन के डिस्प्ले पर लाइफटाइम वारंटी दे रही है।
फोन को ऑनलाइन वनप्लस डॉट इन, वनप्लस स्टोर ऐप, Amazon डॉट इन से खरीदा जा सकता है। इसे ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स जैसे वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स से भी खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओपन सेल ऑफर्स की डिटेल:
- HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहक वनप्लस 15 पर 4,000 रुपये तक की इंस्टैंट बैंक छूट का लाभ उठा सकते हैं (फुल स्वाइप पेमेंट पर 3,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और एलिजिबल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई भुगतान पर 4,000 रुपये की छूट)।
- वनप्लस अपने लॉयल कस्टमर्स को 4,000 रुपये तक का स्पेशल ट्रेड-इन क्रेडिट दे रहा है, जो 13 नवंबर से पहले बिक्री महीने के अंत तक मान्य है। यह मौजूदा वनप्लस ग्राहकों को अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। (चुनिंदा वनप्लस डिवाइस एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये और अन्य ब्रांड के डिवाइस एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का लाभ उठाया जा सकता है)।
अन्य ऑफर:
- वनप्लस 15 की खरीद पर 2,299 रुपये मूल्य के वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 (क्रोमैटिक ब्लू) फ्री मिलेंगे।
- वनप्लस 15 के सभी यूजर्स को लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी के साथ 180-दिन का फोन रिप्लेसमेंट प्लान।
- वनप्लस 15 खरीदने वाले नए जियो पोस्टपेड ग्राहक 2,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। चुनिंदा पोस्टपेड प्लान पर 2,250 रुपये (15 महीनों के लिए 150 रुपये की छूट)।
- पेटीएम फ्लाइट्स से 2,000 रुपये कीमत के वाउचर प्राप्त करें: ग्राहक घरेलू उड़ान बुकिंग पर 1,000 रुपये की छूट और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान बुकिंग पर 2,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
चलिए एक नजर डालते हैं OnePlus 15 की खासियत पर

बड़ा एमोलेड डिस्प्ले, तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी
वनप्लस 15 एक डुअल-सिम फोन है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। इसमें 6.78-इंच QHD+ (1,272x2,772 पिक्सेल) AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 165 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, न्यूनतम 1 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 450 पीपीआई पिक्सेल डेनसिटी है। यह सन डिस्प्ले तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी मिलती है। स्क्रीन में गेमिंग के लिए आई कम्फर्ट, मोशन क्यूज, आई कम्फर्ट रिमाइंडर और रिड्यूस व्हाइट पॉइंट जैसे फीचर भी हैं। इसके अलावा, फोन में 1.15 मिमी मोटे बेजल हैं।
दुनिया का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर और ढेर सारे AI फीचर्स
वनप्लस 15 में क्वालकॉम का फ्लैगशिप 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेनरेशन 5 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर एड्रेनो 840 जीपीयू, G2 वाई-फाई चिप और टच रिस्पॉन्स चिप के साथ आता है। इस चिप की अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.608 गीगाहर्ट्ज है। इसमें 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा प्लस रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी है। टेम्परेचर को कंट्रोल में रखने के लिए, वनप्लस 15 में 360 क्रायो-वेलोसिटी कूलिंग सिस्टम के साथ 5,731 स्क्वायर एमएम का 3D वेपर चैंबर दिया गया है। इसमें प्लस माइंड, गूगल का जेमिनी AI, AI रिकॉर्डर, AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI स्कैन और AI प्लेलैब जैसे कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।

50 मेगापिक्सेल के तीन रियर कैमरे, सेल्फी कैमरा भी दमदार
फोटोग्राफी की बात करें तो, वनप्लस 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो कंपनी के डिटेलमैक्स इमेज इंजन पर काम करता है। इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) सोनी IMX906 प्राइमरी कैमरा है जिसमें 24mm फोकल लेंथ, ऑटोफोकस और 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। फोन में 50-मेगापिक्सेल (f/2.8) सैमसंग JN5 टेलीफोटो कैमरा भी है जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम और 7x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम सपोर्ट, 80mm फोकल लेंथ, 30-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस है। इसके अलावा, फोन में 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, ऑटोफोकस और 16mm फोकल लेंथ वाला 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) OV50D अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। यानी तीनों ही रियर कैमरे 50 मेगापिक्सेल के हैं।
आगे की तरफ, वनप्लस 15 में 21 मिमी फोकल लेंथ वाला 32-मेगापिक्सेल (f/2.4) सोनी IMX709 सेल्फी कैमरा है। नए वनप्लस फोन के रियर कैमरे 30fps पर 8K रिजॉल्यूशन वीडियो और 120fps तक 4K रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा 60fps तक 4K वीडियो शूट कर सकता है।
फुल वॉटरप्रूफ, चार IP रेटिंग के साथ आता है फोन
ऑनबोर्ड सेंसर्स में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक कलर टेम्परेचर सेंसर, एक ई-कंपास, एक एक्सेलेरोमीटर, एक जायरोस्कोप, एक हॉल सेंसर, एक लेजर फोकसिंग सेंसर, एक स्पेक्ट्रल सेंसर, एक बैरोमीटर और एक आईआर ब्लास्टर शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एक यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और NavIC को भी सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग दी गई है।
7,300mAh की पावरफुल बैटरी, हल्का और पतला भी
इसमें 7,300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 120W सुपरवूक वायर्ड और 50W एयरवूक वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लगभग 39 मिनट में 0 प्रतिशत से 100 फीसदी चार्ज हो जाती है। इनफिनिट ब्लैक और अल्ट्रा वॉयलेट कलर वेरिएंट का डाइमेंशन 161.4x76.7x82 एमएम और वजन लगभग 215 ग्राम है। जबकि, सैंड स्टॉर्म कलर वेरिएंट थोड़ा पतला और हल्का है, जिसकी मोटाई 81 एमएम और वजन लगभग 211 ग्राम है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



12GB/16GB RAM









