
गीकबेंच पर दिखा वनप्लस का नया फोन, मिलेगी 12GB रैम, 7300mAh की हो सकती है बैटरी
वनप्लस 15 का ग्लोबल वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। फोन 12जीबी रैम से लैस होगा। फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Oxygen OS 16 पर काम करेगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 7300mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वनप्लस अगले हफ्ते चीन में अपने दो नए फोन- OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को लॉन्च करने वाला है। सितंबर में वनप्लस 15 के चाइनीज वेरिएंट (मॉडल नंबर PLK110) को गीकबेंच पर देखा गया था। अब इसी फोन का ग्लोबल वेरिएंट भी गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इसका मॉडल नंबर CPH2745 है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से लैस है। डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 3615 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10261 पॉइंट मिले हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लिस्टिंग में चिप का नाम तो नहीं बताया गया है, लेकिन सोर्सकोड पर बेस्ड सीपीयू और जीपीयू की डीटेल से यह माना जा सकता है कि फोन सबसे शक्तिशाली स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है। गीकबेंच लिस्टिंग की मानें, तो फोन 12जीबी रैम से लैस होगा। फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Oxygen OS 16 पर काम करेगा। चीन में कंपनी इस फोन में ColorOS 16 के साथ ऑफर करने वाली है।
इन फीचर्स के साथ आएगा वनप्लस का नया फोन
लीक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 6.78 इंच के BOE X3 OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। 1.5K रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का होगा। फोन में कंपनी P3 डिस्प्ले चिप भी देने वाली है। फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। फोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी 7300mAh की बैटरी देने वाली है। यब बैटरी 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में आपको 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है।
फोटोग्रीफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे सकती है। इनमें 50 मेगापिक्सल के OIS मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस शामिल होगा। अफवाह है कि कंपनी इस फोन को भारत में 13 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। चीन में यह डिवाइस मिस्ट पर्पल, सैंड स्टॉर्म और एब्सोल्यूट ब्लैक में आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB/16GB RAM









