OnePlus के इस फोन में आया धमाकेदार फीचर, अब एक साथ एक्टिव रहेंगी दो eSIM, मिलेगा बेहतर नेटवर्क होगी पैसों की बचत भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus 15 यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। OxygenOS 16 अपडेट के बाद भारत में अब एक साथ दो eSIM इस्तेमाल की जा सकती हैं। इससे बेहतर नेटवर्क, आसान ट्रैवल, ज्यादा सुरक्षा, पर्सनल-ऑफिस नंबर की सुविधा और डेटा प्लान में बचत जैसे कई फायदे मिलते हैं।

OnePlus 15

OnePlus 15 यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 के लिए ऐसा अपडेट जारी किया है, जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फोन में एक साथ दो eSIM एक्टिव रखी जा सकती हैं। इससे पहले भारतीय वेरिएंट में यूजर्स केवल एक eSIM और एक फिजिकल SIM या दो फिजिकल SIM का ही इस्तेमाल कर सकते थे। ये फीचर हाल ही में आए OxygenOS 16.0.9.400 अपडेट के बाद देखने को मिला है। OnePlus Community पर स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर्स ने इसकी पुष्टि की है। इस अपडेट के बाद यूजर्स बिना फिजिकल SIM लगाए भी दो अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा जो काम और पर्सनल नंबर अलग-अलग रखते हैं या अक्सर विदेश यात्रा करते हैं।

फोन चोरी होने पर भी होगा फायदा

eSIM का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुरक्षा है। क्योंकि eSIM फोन के अंदर डिजिटल रूप से मौजूद होती है, इसलिए कोई भी व्यक्ति फोन चोरी होने पर SIM निकाल नहीं सकता। इससे फोन को ट्रैक करना आसान हो सकता है और मोबाइल नेटवर्क से जुड़े सुरक्षा फीचर्स का इस्तेमाल बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

दूसरे OnePlus फोन में भी मिलेगा यह फीचर

फिलहाल Dual eSIM सपोर्ट केवल OnePlus 15 में देखा गया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में OnePlus 15R और अन्य प्रीमियम मॉडल्स के लिए भी यह सुविधा जारी कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक टाइमलाइन शेयर नहीं की है।

OnePlus 15 के दमदार फीचर्स

OnePlus 15 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS पर चलता है और इसमें 12GB तक RAM तथा 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर के लिए इसमें 7300mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 15 में कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI Perfect Shot, AI VoiceScribe, AI Portrait, AI Scan, AI Ultra HD Pixels, AI One-Click Flash और AI Elimination जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फोटो एडिटिंग, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, वॉयस नोट्स और कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

OnePlus 15 Android 16 बेस्ड OxygenOS पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए 5 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।