धड़ाम से गिरी OnePlus 13R की कीमत! नए OnePlus 15 लॉन्च के बाद बड़ा मौका

धड़ाम से गिरी OnePlus 13R की कीमत! नए OnePlus 15 लॉन्च के बाद बड़ा मौका

संक्षेप:

OnePlus 15 के लॉन्च के बाद कंपनी ने OnePlus 13R की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर ऑफर्स के साथ सिर्फ 35,817 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nov 13, 2025 10:53 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

टेक कंपनी OnePlus ने आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया है। इसके तुरंत बाद कंपनी ने अपने पुराने मॉडल OnePlus 13R की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इस डिवाइस में प्रीमियम फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और कैमरा के अलावा बढ़िया बिल्ड-क्वॉलिटी मिलती है। लॉन्च के मुकाबले यह फोन सस्ते में मिल रहा है और इसपर 4000 रुपये से ज्यादा की छूट दी गई है।

लॉन्च के वक्त OnePlus 13R की कीमत 39,999 रुपये थी, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल था। अब Flipkart पर यह फोन Astral Trail कलर ऑप्शन में केवल 37,703 रुपये में मिल रहा है। वहीं अगर आपके पास Flipkart Axis या SBI क्रेडिट कार्ड है, तो आपको अतिरिक्त 1,886 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह आप इस फोन को केवल 35,817 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

बजट बायर्स के लिए शानदार मौका

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी- तीनों में बैलेंस्ड हो, लेकिन कीमत ज्यादा ना हो, तो यह डील आपके लिए एकदम परफेक्ट है। OnePlus 13R एक ऐसा फोन है जो मिड-रेंज सेगमेंट में फ्लैगशिप-जैसा एक्सपीरियंस देता है। दरअसल, इस समय मार्केट में 40 हजार रुपये से कम कीमत में इतना पावरफुल फोन मिलना मुश्किल है इसलिए जो यूजर्स नया फोन लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है।

ऐसे हैं OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 13R में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
Amazon पर सबसे ज्यादा बिकते हैं ये OnePlus इयरबड्स, डील्स केवल 1299 से शुरू

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस, और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।