
लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus का फोन, फेस्टिव डील में एक्सट्रा डिस्काउंट भी
संक्षेप: OnePlus 13R लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये सस्ता हो गया है। अमेजन की फेस्टिव डील्स में फोन पर 2250 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वनप्लस का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। OnePlus 13R लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च से समय 42,999 रुपये थी। अमेजन इंडिया की फेस्टिव डील्स में यह 37999 रुपये का मिल रहा है। बैंक ऑफर में यह फोन 2250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। फोन 1139 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वनप्लस 13R के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2780×1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।
यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर किया जा रहा है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। फोन IP65 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Astral Trail



