लॉन्च प्राइस से 4 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus का फोन, मिलेगी 12GB रैम, 80W की फास्ट चार्जिंग
वनप्लस 13R अमेजन पर लॉन्च प्राइस 4 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन पर कंपनी 31 जनवरी तक 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
वनप्लस का फोन लेने की सोच रहे हैं और बजट 40 हजार रुपये तक का है, तो अमेजन पर आपके लिए कमाल का ऑफर है। यह धमाकेदार डील OnePlus 13R पर दी जा रही है। फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से 4 हजार रुपये कम हो गई है। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 42999 रुपये थी। अब फोन का यह वेरिएंट अमेजन इंडिया पर 38999 रुपये का मिल रहा है।

31 जनवरी तक आप इस फोन को 1 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1949 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
वनप्लस 13R के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2780×1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का शानदार डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i दे रही है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दे रही है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल और एक 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटपी 6000mAh की है। यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें आपको बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



