लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


कम कीमत पर धांसू परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो धाकड़ छूट का फायदा OnePlus 13R 5G पर मिल रहा है। इस फोन का 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट अब खास डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है और इसपर बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से दिया गया है। सभी ऑफर्स के चलते यह प्रीमियम सेगमेंट में बेहतरीन डील साबित हुआ है।
OnePlus 13R के मुख्य हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें 120fps पर गेमिंग का विकल्प मिलता है और AI-रेडी इंटेलिजेंट सर्च फीचर भी मिलता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ ट्रू फ्लैगशिप परफॉर्मेंस मिलती है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी 6000mAh बैटरी भी इस फोन का हिस्सा है। आइए इसपर मिल रही डील के बारे में आपको बताते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर OnePlus 13R को 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट के लिए 38,089 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को भारतीय मार्केट में 42,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था, ऐसे में इसपर सीधे 5000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा दिया जा रहा है और इसकी कीमत 38 हजार रुपये से कम रह जाएगी।
पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में इसपर 29,450 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। डिवाइस दो कलर ऑप्शंस- एस्ट्रल ट्रेल और नेबुला नॉयर में खरीदा जा सकता है।
वनप्लस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का हाई-रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 1.5K ProXDR रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इस फोन में धांसू परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है और 16GB तक रैम मिलती है। इस डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP टेलीफोटो कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 2x ऑप्टिकल और 4x लॉसलेस जूम ऑफर करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। OnePlus 13R में 6000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है और यह 80W फास्ट चार्जिंग ऑफर करता है।
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।