Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus 13 with 50MP triple camera and 12GB ram on 13000 rupees discount
लिमिटेड टाइम डील! 12GB रैम वाले OnePlus फोन पर 13 हजार रुपये की छूट

लिमिटेड टाइम डील! 12GB रैम वाले OnePlus फोन पर 13 हजार रुपये की छूट

संक्षेप:

वनप्लस के पावरफुल प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 13 पर लिमिटेड टाइम डील ऑफर की जा रही है। इस फोन को 13 हजार रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। 

Jan 09, 2026 11:58 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में ढेर सारे स्मार्टफोन्स ऑफर किए जा रहे हैं लेकिन उन्हें बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका कम ही मिलता है। कंपनी के पिछले फ्लैगशिप फोन्स आपको बड़ी छूट के साथ अच्छी वैल्यू जरूर ऑफर कर रहे हैं और ऐसी ही डील का फायदा OnePlus 13 पर मिल रहा है। इस डिवाइस को लॉन्च प्राइस के मुकाबले 13000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 13 में AI-रेडी इंटेलिजेंट सर्च फीचर के अलावा क्लियर बर्स्ट जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। दमदार बैटरी के अलावा पावर एफिशिएंसी के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। खास बात यह है कि फोन वाटरप्रूफ IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें DisplayMate A++ सर्टिफिकेशन दिया गया है। कुल मिलाकर परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों के मामले में यह बेहतरीन है।

ये भी पढ़ें:OnePlus यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन डिवाइसेज को मिलेगा OxygenOS 16 अपडेट

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में OnePlus 13

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus 13 के 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट को 63,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है, जो ओरिजनल लॉन्च प्राइस से 9000 रुपये सस्ता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में इसपर 4000 रुपये तक की छूट दी जा रही है और कुल डिस्काउंट की वैल्यू 13 हजार रुपये तक पहुंच सकती है।

ग्राहकों को कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और 43,450 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल सकता है। ध्यान रहे, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने किए अपडेट से जुड़े बदलाव, देखो लिस्ट

ऐसे हैं OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस में 6.82 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला QHD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसपर सेरामिक गार्ड की सुरक्षा लेयर मिलती है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा रहा है और इसकी 6000mAh बैटरी को 100W वायर्ड के अलावा 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप 3x टेलीफोटो जूम के साथ दिया गया है। 32MP सेल्फी कैमरा फोन ब्लैक एक्लिप्स, आर्कटिक डॉन और मिडनाइट ओसन कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।