बजट में आया महंगा OnePlus फोन, सीधे ₹12000 की छूट, इसमें 100W चार्जिंग, 6000mAh बैटरी भी

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus 13 की कीमत लॉन्च के समय बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये थी। अब यह फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद सीधे 12,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। कहां मिल रही है यह धांसू डील, चलिए बताते हैं

OnePlus का प्रीमियम फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वनप्लस का एक धांसू फोन इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। हम जिस फोन के बारे में बात कर रहे हैं, वो न सिर्फ दिखने में खूबसूरत है, बल्कि कई हैवी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है, जैसे 6000mAh की बैटरी है, 100W चार्जिंग सपोर्ट, 50 मेगापिक्सेल के तीन कैमरे और बड़ा डिस्प्ले। दरअसल, हम जनवरी 2025 में लॉन्च हुए OnePlus 13 के बारे में बात कर रहे हैं। यह फोन अब हजारों रुपये सस्ता हो गया है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ...

बजट में आया महंगा OnePlus फोन, सीधे ₹12000 की छूट, इसमें 100W चार्जिंग, 6000mAh बैटरी भी

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत

लॉन्च के समय, वनप्लस 13 की कीमत बेस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये थी। इसके 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये और 24GB+1TB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये थी। इसे आर्कटिक डॉन, ब्लैक एक्लिप्स और मिडनाइट ओशन कलर में लॉन्च किया गया था।

oneplus 13 at lowest price ever

अब 12,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन

यहां हम आपको बेस वेरिएंट पर मिल रहे ऑफर के बारे में बता रहे हैं। वर्तमान में, Amazon पर फोन का इसका बेस (12GB+256GB) वेरिएंट केवल 60,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है, यानी यह फोन इस समय बिना किसी बड़े सेल या फिर बैंक डिस्काउंट के ही सीधे 9,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस कीमत में फोन का आर्कटिक डॉन, ब्लैक एक्लिप्स कलर वेरिएंट मिल रहा है।

बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत 3,000 रुपये तक और कम किया जा सकता है, यानी अगर आपको बैंक ऑफर का पूरा लाभ मिल जाता है, तो इसे लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये तक कम में खरीदा जा सकता है। अमेजन फोन पर 40,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो एक्सचेंज बोनस का भी लाभ लिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडजल पर निर्भर करेगी।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

बता दें कि Flipkart पर फोन का बेस वेरिएंट (मिडनाइट ओशन कलर में) केवल 61,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। इस फोन पर मिल रहे फ्लिपकार्ट बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रही है, जिन्हें आप फ्लिपकार्ट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

OnePlus 13 के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 6.82-इंच क्वाड एचडी प्लस (1440x3168 पिक्सेल) LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 510 पीपीआई, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में डॉल्बी विजन सपोर्ट और सिरेमिक गार्ड प्रोटेक्शन है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, एड्रेनो 830 जीपीयू से लैस है। इसमें 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी

फोन में हैसलब्लैड द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 1/1.4-इंच साइज और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-808 सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए, इसमें 32-मेगापिक्सेल का सोनी IMX615 कैमरा है। फोन में एक अलर्ट स्लाइडर भी है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्स सुपरवूक वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वायर्ड चार्जिंग से फोन केवल 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है, जबकि वायरलेस चार्जिंग से फोन 34 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+69 रेटिंग के साथ आता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।