9 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus यह धांसू फोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग, सेल्फी कैमरा 32MP का

Feb 09, 2026 07:42 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वनप्लस 13 लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को 3 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी कैशबैक भी दे रही है। यह फोन  100 वॉट की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

वनप्लस फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले साल लॉन्च हुआ OnePlus 13 अपने लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन को 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 76999 रुपये थी। अमेजन की डील में यह फोन अब 9 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 67999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 3 हजार रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

9 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus यह धांसू फोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग, सेल्फी कैमरा 32MP का

बैंक डिस्काउंट ऑफर 28 फरवरी तक वैलिड है। फोन पर 3399 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

OnePlus 13

वनप्लस 13 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको 3168 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.82 इंच का शानदार 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 24जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

इसके अलावा फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एर 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर भी देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर दे रही है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जो 100W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह फोन 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Oxygen OS 15 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।