Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus 12 featuring 100w charging is now rupees 17009 cheaper from its original launch price
खुशखबरी! लॉन्च प्राइस से 17009 रुपये सस्ता हुआ OnePlus का यह फोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग

खुशखबरी! लॉन्च प्राइस से 17009 रुपये सस्ता हुआ OnePlus का यह फोन, मिलेगी 100W की चार्जिंग

संक्षेप:

100 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाला OnePlus 12 अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 17009 रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में धांसू कैमरा और तगड़ा प्रोसेसर दिया गया है।

Jan 04, 2026 03:41 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

100 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाला OnePlus 12 अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर करीब 17009 रुपये सस्ते में मिल रहा है। आप इसे अब 47990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कैशबैक ऑफर में आपको 2399 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

वनप्लस 12 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 3168x1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.82 इंच का ProXDR LTPO डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। फोन 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज में आता है। वनप्लस का यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

Oneplus 12

इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा और एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वनप्लस का यह फोन 5400mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कंपनी 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दे रही है।

ये भी पढ़ें:7000mAh की बैटरी वाले दो बेहद किफायती फोन, सस्ते वाले की कीमत मात्र 7999

दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ad 2X2 MIMO, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस (L1+L5 ड्यूल बैंड) + GLONASS, USB Type-C पोर्ट और NFC जैसे ऑप्शन दे रही है।

ये भी पढ़ें:अमेजन की बंपर डील, 55 इंच के इन टीवी पर 65% तक की छूट, लिस्ट में सोनी भी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।