आ गया फोन का 'पर्सनल AC', दिखने में आईसक्रिम जैसा, इसमें चमकने वाली लाइट्स भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फोन बार बार तेजी से गर्म हो जाता है तो Nubia Magnetic Phone Cooler Neo आपके लिए है। यह आपके फोन को कूल रखेगा और दिखने में इसका डिजाइन आइसक्रिम जैसा है। इसमें चमकने वाली RBG लाइट्स लगी हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं इसकी कीमत और खासियत

nubia magnetic phone cooler neo
इसकी वास्तविक कीमत 159 युआन (लगभग 2200 रुपये) है, लेकिन फिलहाल इसे 99 युआन (लगभग 1400 रुपये) की डिस्काउंट कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

गर्मी में आप कूलर या एसी लगाकर अपना कमरा ठंडा करते हैं और खुद को कूल करते हैं, लेकिन आपका फोन हो रहा है, तो आप क्या करेंगे। नूबिया ने इसी समस्या का समाधान करने के लिए फोन के लिए छोटा कूलर बनाया है। अगर आपका फोन भी बार-बार तेज गर्म हो जाता है, तो आप कूलर लगाकर इसे ठंडा रख सकते हैं। दरअसल, नूबिया ने मैग्नेटिक फोन कूलर नियो नाम से एक नया स्मार्टफोन कूलर लॉन्च किया है। कंपनी इसे 'आइसक्रीम कूलर' भी कह रही है।

इतनी है कीमत

कंपनी ने फिलहाल इसे अपने घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च किया है, जहां इसकी बिक्री 10 सितंबर को JD.com के माध्यम से शुरू होगी। वैसे तो इसकी वास्तविक कीमत 159 युआन ($24, यानी लगभग 2200 रुपये) है, लेकिन फिलहाल इसे 99 युआन ($15, यानी लगभग 1400 रुपये) की डिस्काउंट कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

nubia magnetic phone cooler neo

नूबिया मैग्नेटिक फोन कूलर नियो की खासियत

दरअसल, आइसक्रीम की ब्रांडिंग डिवाइस के डिजाइन से आती है। इसमें एक मैट, ऑफ-व्हाइट चौकोर केस है जिसमें गोल कोने और रंगीन कलर एलिमेंट्स है, जो आइसक्रिम के कलरफुल क्रीम की तरह लगते हैं। इसकी मोटाई 25 एमएम और वजन 90 ग्राम है। साइज में छोटा होने से इसे फोन के पीछे आसानी से चिपकाया जा सकता है।

डिवाइस -18 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर तक पहुंच सकता है

इस डिवाइस के अंदर लगा कूलिंग हार्डवेयर RedMagic Cooler 8 Pro जैसा ही है। इसमें 36x36 मिमी थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग (टीईसी) प्लेट, एक कोल्ड-फोर्ज्ड एल्यूमीनियम हीटसिंक और एक एल्यूमीनियम हीट-स्प्रेडिंग प्लेट का उपयोग किया गया है। कूलर 25W का है। नूबिया का दावा है कि हार्डवेयर -18 डिग्री सेल्सियस तक के टेम्परेचर तक पहुंच सकता है और गेमिंग, फास्ट चार्जिंग या आउटडोर यूज जैसे हैवी कामों के दौरान डिवाइस के टेम्परेचर को 60 डिग्री तक कम कर सकता है।

बिना शोर किए अपना काम करता है यह कूलर

गर्मी को संभालने के लिए, कूलर सात-ब्लेड वाले पंखे का उपयोग करता है जो 6,000 आरपीएम तक घूमता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह गर्म हवा को ऊपर और नीचे से बाहर निकलता है और जब आप फोन को हॉरिजॉन्टल पॉजीशन में पकड़ते हैं तो यह गर्म हवा को आपके हाथों पर आने से रोकता है। इसकी न्यूनतम सेटिंग पर, पंखा 33dB पर काम करता है, यानी यह शोर नहीं करता और चुपचाप अपना काम करता रहता है।

nubia magnetic phone cooler neo

इसमें चार कूलिंग मोड, चमकने वाली RGB लाइट्स भी

कूलर का उपयोग करने के लिए आपको किसी ऐप की आवश्यकता नहीं है। इसमें चार कूलिंग मोड (साइलेंट, पावरफुल, ओवरक्लॉकिंग और टेम्परेचर कंट्रोल) के बीच स्विच करने के लिए साइड में फिजिकल बटन हैं। यदि आप उस मोड का सिलेक्ट करते हैं तो टेम्परेचर को खुद से मैनेज करने के लिए डिवाइस में एक इन-बिल्ट चिप है। बटन पीछे की ओर एक सर्कुलर RGB लाइट को भी कंट्रोल करते हैं, जिससे आप कुछ बेसिक लाइट इफेक्ट के लिए सेट तकर सकते हैं या लाइट को बंद भी कर सकते हैं।

कूलर में मैग्नेटिक रिंग भी

इसे आपके फोन से जोड़ने के लिए, कूलर एक चुंबकीय रिंग का इस्तेमाल करता है। हालांकि, नूबिया में बॉक्स में क्लैंप अटैचमेंट का एक सेट शामिल है, इसलिए आप इसे अभी भी उन फोनों पर उपयोग कर सकते हैं जिनमें बिल्ट-इन मैग्नेट नहीं हैं। इसमें केस पर एक स्टैंडर्ड 1/4-इंच स्क्रू थ्रेड भी है, जो आपको कूलर को सीधे ट्राईपॉड या लाइवस्ट्रीमिंग रिग पर माउंट करने की सुविधा देता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़आ गया फोन का 'पर्सनल AC', दिखने में आईसक्रिम जैसा, इसमें चमकने वाली लाइट्स भी