
अब एक ही डिवाइस करेगा Laptop और Tablet दोनों का काम, जल्द आ रहा Ai+ Laptab होगा 2026 का सुपर गैजेट
भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है Ai+ Laptab 11, 12, 13 इंच के तीन स्क्रीन साइज में आएगा। यह टैब Keyboard, Stylus सपोर्ट, NxtQ OS में PC Mode, प्राइवेसी-फर्स्ट डिज़ाइन के साथ पेश होगा। जानिए पूरा डिटेल्स।
Ai+ Laptab: टैबलेट और लैपटॉप के बीच अक्सर हम उलझ जाते हैं कहीं टैबलेट हल्का होता है पर ऑफिस-वर्क में कमजोर, तो कहीं लैपटॉप मजबूत है लेकिन भारी। अब इस दुविधा को खत्म करने की तैयारी हो रही है। टेक ब्रांड Ai+ ने नया प्रोजेक्ट पेश किया है Laptab यह ऐसा हाइब्रिड डिवाइस है, जो टैबलेट की पोर्टेबिलिटी और लैपटॉप की पावर दोनों देता है। चाहे आप पढ़ाई कर रहे हों, ऑफिस वर्क कर रहे हों, डिज़ाइन या नोट्स बना रहे हों Laptab सब काम कर सकेगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में फरवरी-मार्च 2026 (पहली तिमाही) में उपलब्ध होगा।
Laptab तीन साइज 11-इंच, 12-इंच और 13-इंच में आएगा, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकेंगे। साथ में मिलेगा कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट, जिससे लिखाई, ड्राइंग, डॉक्यूमेंट एडिट व वीडियो कॉल सभी आसानी से हो जाएंगे। Ai+ ने इसका OS भी खुद तैयार किया है NxtQ OS जो टैबलेट को पूरी तरह लैपटॉप जैसा अनुभव देगा।
Ai+ Laptab के नए फीचर्स और खूबियां
Ai+ Laptab तीन स्क्रीन साइज में आएगा: 11", 12", और 13" मतलब चाहे आप टैबलेट जैसा हल्का डिवाइस चाहते हों या लैपटॉप जैसा बड़ा वर्कस्टेशन, सुविधा मौजूद होगी। हर वेरिएंट के साथ मिलेगा कीबोर्ड और स्टाइलस जिससे टैप / टाइप / ड्रॉ / नोट्स किया जा सकेगा।
Laptab पर चलेगा नया NxtQ OS जो टैबलेट OS नहीं बल्कि एक प्रोडक्टिविटी-फ्रेंडली सिस्टम है। इसमें PC Mode मिलेगा, जहां आप multiple windows, documents editing, टाइपिंग / नोट्स जैसे काम लैपटॉप की तरह होंगे। NxtQ OS का ध्यान रहा है प्राइवेसी पर इसमें कोई अनचाहा बगैर अर्थ वाला प्री-इंस्टॉल्ड ऐप / ट्रैकर नहीं होगा। मतलब आपका डेटा आपका, और बिना ट्रैकिंग।
कीबोर्ड + स्टाइलस के साथ, यह टैब–लैपटॉप हाइब्रिड ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, डॉक्यूमेंट एडिटिंग, डिज़ाइन, वीडियो कॉल, बिंग-वॉचिंग सबके लिए काम आएगा। कॉलेज-स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर, कंटेंट क्रिएटर, गेमिंग हल्का काम या WFH users के लिए यह एक परफेक्ट डिवाइस बन सकता है। Ai+ पहले से ही स्मार्टफोन, TWS, अन्य गैजेट्स बनाता है। Laptab इसके इकोसिस्टम का अगला बड़ा कदम है जिससे इन्हें जोड़ कर एक कनेक्टेड डिजिटल लाइफ मिलेगी।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




