
Paytm से कर सकते हैं सीक्रेट पेमेंट! ऐसे यूज करें नया ‘Hide Payments’ फीचर
Paytm ऐप में यूजर्स को सीक्रेट पेमेंट करने का विकल्प दिया जा रहा है और Hide Payments नाम से नया फीचर मिला है। इसकी मदद से किसी ट्रांजैक्शन को छुपाया जा सकता है।
डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपने यूजर्स को एक खास विकल्प दिया है और वे अपने किसी ट्रांजैक्शन या भुगतान की जानकारी को छुपा सकते हैं। इस तरह सीक्रेट पेमेंट करना ना सिर्फ आसान हो गया है, बल्कि उसे ट्रांजैक्शन हिस्ट्री से गायब भी किया जा सकता है। बता दें, Paytm पहला पेमेंट ऐप है, जिसमें यह विकल्प दिया जा रहा है। नए Hide Payments फीचर को इस्तेमाल करने का तरीका हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।
नया फीचर उन यूजर्स के लिए खास फायदे लेकर आएगा, जो अपना फोन दूसरों के साथ शेयर करते हैं, पर्सनल शॉपिंग करते हैं, या फिर अपनी ट्रांजैक्शन लिस्ट को थोड़ा प्राइवेट रखना चाहते हैं। Paytm ने बताया कि यह फीचर यूजर्स की ओर से की गई डिमांड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे लोग अपनी हिस्ट्री को बिना डिलीट किए भी मैनेज कर सकें।
खास बात यह है कि ‘Hide Payments’ फीचर में कोई भी ट्रांजैक्शन ना तो डिलीट होता है और ना ही एडिट। यह सिर्फ आपकी मेन हिस्ट्री से हटकर एक सेफ सेक्शन में चला जाता है। जरूरत पड़ने पर यूजर इसे दोबारा देख सकते हैं या अनहाइड कर सकते हैं।
Paytm में ट्रांजैक्शन कैसे Hide करें?
1. Paytm ऐप ओपेन करें और ‘Balance & History’ सेक्शन पर जाएं।
2. जिस पेमेंट को छिपाना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप करें।
3. अब स्क्रीन पर दिखने वाले ऑप्शंस में ‘Hide’ पर टैप करें।
4. अब ‘Yes, Hide Payment’ पर टैप करते हुए कन्फर्म करें।
5. यह पेमेंट आपकी मेन हिस्ट्री से छिप जाएगा।
छिपे हुए ट्रांजैक्शन को कैसे Unhide करें?
1. Paytm ऐप में जाएं और ‘Balance & History’ सेक्शन ओपेन करें।
2. स्क्रीन के टॉप-राइट में तीन-डॉट आइकन पर टैप करें।
3. मेन्यू में से ‘View Hidden Payments’ चुनें।
4. अपने फोन का PIN या फिंगरप्रिंट/फेस ID वेरिफिकेशन करें।
5. जिस ट्रांजैक्शन को वापस लाना है, उस पर लेफ्ट स्वाइप करें और ‘Unhide’ चुनें।
6. वह पेमेंट फिर से आपकी हिस्ट्री में दिखने लगेगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




