Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Nothing Phones on huge discount in Flipkart Republic Day Sale 2026 Phone (3a) Lite Starts at 19999 rupees
Flipkart Sale में Nothing स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट! केवल ₹19999 से शुरू

Flipkart Sale में Nothing स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट! केवल ₹19999 से शुरू

संक्षेप:

Nothing के Phone (3a) Lite और अन्य मॉडल्स Flipkart की Republic Day Sale 2026 में बड़ी छूट के साथ मिल रहे हैं। Phone (3a) Lite तो केवल 19,999 रुपये में मिल रहा है।

Jan 16, 2026 02:49 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लंदन की टेक कंपनी Nothing ने अपने स्मार्टफोन और एक्सेसरीज के लिए Republic Day Sale 2026 की घोषणा कर दी है। इस साल की सबसे बड़ी डील्स में कंपनी का नया Phone (3a) Lite शामिल है। इसके अलावा Phone (3a) Pro, CMF Phone 2 Pro और अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी बढ़िया ऑफर दिए गए हैं। यह सेल 17 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक Flipkart पर चलेगी, जबकि Flipkart Plus ग्राहकों को 16 जनवरी से ही जल्दी एक्सेस मिलने लगा है।

Nothing Phone (3a) Lite पर ऑफर

Phone (3a) Lite में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Dimensity 7300 Pro 5G प्रोसेसर और 50 MP का मेन कैमरा है, जो 1/1.57 इंच Samsung सेंसर के साथ आता है। यह फोन 120 FPS BGMI गेमिंग को भी सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि हाल ही में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के बावजूद, Nothing ने Phone (3a) Lite के लिए रिपब्लिक डे सेल में 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद सिर्फ 19,999 रुपये की कीमत तय की है।

ये भी पढ़ें:Amazon Sale: iPhone 15 ₹50 हजार में, OnePlus और iQOO पर भी छूट; टॉप डील्स

Nothing Phone (3a) Pro पर डील

Phone (3a) Pro कंप्लीट Nothing एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इसमें अपडेटेड डिजाइन, 6.77 इंच का ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, Nothing OS 3.1, ट्रिपल कैमरा सिस्टम जिसमें ऑप्टिकल जूम शामिल है, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट और फास्ट 50W चार्जिंग है। ऑफर्स के साथ इस फोन का सेल प्राइस 26,999 रुपये रखा गया है।

ये भी पढ़ें:₹30,000 से कम में Snapdragon पावर! Nothing Phone 4a सीरीज मचाएगी तहलका

CMF Phone 2 Pro का भी विकल्प

Nothing के सब-ब्रैंड CMF का बजट डिवाइस CMF Phone 2 Pro भी खास डील का फायदा दे रहा है। इसका पतला 7.8mm डिजाइन और क्लीन फिनिश इसे प्रीमियम बनाता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300 Pro 5G प्रोसेसर है। इसे 16,499 रुपये के स्पेशल सेल प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।