क्रिकेट फैन्स खुशखबरी, RCB एडिशन फोन ला रहा नथिंग; रैम, बैटरी, प्रोसेसर सब दमदार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nothing Phone 4b स्मार्टफोन भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले इसके कलर और वेरिएंट की डिटेल सामने आ गई है। अब कंपनी ने इसके RCB एडिशन को भी टीज कर दिया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल के साथ उसी दिन लॉन्च होगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिे बताते हैं...

nothing phone 4b

Nothing Phone 4b RCB Edition Variant Teased: नथिंग अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया डिवाइस जोड़ने के लिए तैयार है। Nothing Phone 4b अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। यह कंफर्म हो गया है कि Phone 4 सीरीज का यह नया फोन, कंपनी के नए एंट्री-लेवल फोन के तौर पर Nothing Phone 4a की जगह लेगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन का डिजाइन दिखाते हुए इसे नीले रंग के ऑप्शन में टीज किया था। यह भी कंफर्म हो गया है कि इस फोन में Qualcomm का कोई स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा (हालांकि चिपसेट का मॉडल अभी नहीं बताया गया है)। अब, अपकमिंग Nothing Phone 4b के रैम, स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। कंपनी इस फोन का एक स्पेशल एडिशन भी लाने की तैयारी कर रही है।

इंस्टाग्राम पर कंपनी की एक पोस्ट से इस स्पेशल वर्जन की पुष्टि हो गई है। 'Nothing Phone 4b RCB Edition' के 7 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है।

Nothing Phone 4b के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन (संभावित)

एक्स पर एक पोस्ट में, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने बताया कि कंपनी 'नथिंग फोन 4b' को चार रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च करेगी। इसके अलावा, लीकर का दावा है कि यह फोन देश में तीन कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें हाल ही में टीज किया गया ब्लू कलर भी शामिल है। उनका यह भी दावा है कि कंपनी 'नथिंग फोन 4b' का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Nothing Phone 4b RCB Edition

यह हाल ही में आई उस रिपोर्ट के उलट है जिसमें बताया गया था कि Nothing Phone 4b भारत में 8GB+128GB और 8GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, इस फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है। इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Nothing Phone 4b में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, इसमें 5400mAh की बैटरी होने की भी बात कही जा रही है।

कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Nothing Phone 4b को भारत में 7 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। यह हैंडसेट देश में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि पहले बताया गया है, टेक कंपनी ने कंफर्म किया है कि Nothing Phone 4b कम से कम ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, यह कंफर्म हो गया है कि इसमें क्वालकॉम का कोई स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा। डिजाइन की बात करें तो, Nothing Phone 4b में फ्लैट रियर पैनल और डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिखाया गया है, जो पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर लगा है।

नथिंग फोन 4b के राइट साइज में एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल रखा जाएगा। इसके अलावा, फोन के लेफ्ट साइज में एक और बटन है। रियर कैमरा सेटअप के साथ, कंपनी स्मार्टफोन को पीछे की तरफ ग्लिफ बार इंटरफेस के साथ एक डेडिकेटेड रेड रिकॉर्डिंग एलईडी से लैस करेगी। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल पंच डिस्प्ले कटआउट होगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।