लॉन्च होते ही छा गई Nothing Phone 4a सीरीज, लोगों ने जमकर खरीदा फोन; बना ₹30 हजार वाले सेगमेंट का किंग

Mar 13, 2026 07:03 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Nothing Phone 4a सीरीज ने पहली सेल में रिकॉर्डतोड़ सेल हासिल की है। इस स्मार्टफोन को यूजर्स ने पहले ही दिन हाथों-हाथ खरीद लिया। पहले ही दिन रिकॉर्ड सेल से यह साफ हो गया है कि यूजर्स को यह फोन काफी पसंद आ रहा है। 

लॉन्च होते ही छा गई Nothing Phone 4a सीरीज, लोगों ने जमकर खरीदा फोन; बना ₹30 हजार वाले सेगमेंट का किंग

Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की आज पहली सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हुई है। पहली सेल के दौरान Nothing Phone 4a सीरीज ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड 30,000 रुपए से ऊपर के स्मार्टफोन सेगमेंट में बना है। रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart पर इस सीरीज की पहले ही दिन इतनी ज्यादा डिमांड रही कि यह अपने सेगमेंट के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल हो गई। Nothing अपने यूनिक डिजाइन और साफ सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि नए मॉडल लॉन्च होते ही लोगों में इन्हें खरीदने की उत्सुकता दिखाई दी।

इस बार कंपनी ने फोन में नया डिजाइन, दमदार प्रोसेसर, बड़ा कैमरा और लंबी बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही Flipkart पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर जैसे कई फायदे भी मिल रहे हैं, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है।

नथिंग इंडिया के अध्यक्ष अकीस इवांगेलिडिस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, कि आज हम इतिहास रच रहे हैं और साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें लिखा है कि 30,000 वाले सेगमेंट में ऑनलाइन अब तक की सबसे अधिक सेल हुई है।

Nothing Phone 4a सीरीज का जलवा, लॉन्च के साथ ही बन गया लोगों की पसंद

Nothing Phone 4a Series की कीमत और ऑफर्स

भारत में Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए रखी गई है। यह कीमत इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा फोन के 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट भी उपलब्ध हैं जिनकी कीमत ज्यादा है। वहीं Nothing Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत करीब 39,999 रुपए रखी गई है। यह फोन भी अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। Flipkart पर मिलने वाले बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के बाद इस फोन की कीमत और कम हो सकती है। चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

Nothing Phone 4a सीरीज की खासियतें

Nothing Phone 4a सीरीज के फोन में लगभग 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन दिया गया है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान अच्छी परफॉर्मेंस देता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Nothing OS पर चलता है। इसके अलावा फोन में कंपनी का खास Glyph लाइटिंग इंटरफेस दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और कॉल आने पर अलग-अलग लाइट इफेक्ट दिखाता है। फोन में 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिलते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।