
₹30,000 से कम में Snapdragon पावर! Nothing Phone 4a सीरीज मचाएगी तहलका
Nothing Phone 4a और 4a Pro 2026 में लॉन्च होने वाले हैं, जिसमें Snapdragon 7s/7-सीरीज चिपसेट और 64MP + 50MP कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। भारत में कीमत लगभग 29,999 रुपये से 34,999 रुपये के बीच रहने की संभावना है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Nothing ने हाल ही में Phone 3a Community Edition लॉन्च किया है और लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो Nothing अब अपनी अगली मिड-रेंज सीरीज Nothing Phone 4a पर काम कर रही है। इस लाइनअप में दो मॉडल- Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार कंपनी स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल के बीच पहले से बड़ा अंतर रखने की तैयारी में है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक जानकारी के मुताबिक, Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro दोनों ही फिलहाल डिवेलपमेंट स्टेज में हैं। Phone 3a सीरीज में जहां दोनों मॉडल एक ही चिपसेट के साथ आए थे, वहीं Phone 4a सीरीज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s-सीरीज प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जबकि Phone 4a Pro में इससे ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7-सीरीज चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसका मतलब है कि प्रो मॉडल बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूद मल्टीटास्किंग और लंबे वक्त तक स्टेबल परफॉर्मेंस ऑफर कर सकता है।
RAM, स्टोरेज और eSIM सपोर्ट
लीक्स के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स एक ही कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हो सकते हैं, जिसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज शामिल होगी। इसके अलावा, Phone 4a Pro में eSIM सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जो पहले Phone 3a Pro में देखा जा चुका है। यह फीचर खासतौर पर इंटरनेशनल ट्रैवलर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कैमरा में भी मिलेगा बड़ा अपग्रेड
Nothing Phone 4a सीरीज का कैमरा सेटअप भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फोन्स में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Nothing की यह सीरीज फोटोग्राफी के मामले में मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकती है।
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Nothing Phone 4a और 4a Pro को ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट रंगों में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी रंग दोनों मॉडल्स में उपलब्ध होंगे या कुछ खास शेड्स सिर्फ Pro वेरिएंट के लिए एक्सक्लूसिव रहेंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत
लीक के मुताबिक, Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को मार्च 2026 के आसपास ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। संभावना है कि यह लॉन्च किसी बड़े टेक इवेंट, जैसे MWC 2026 के दौरान हो। Nothing की पिछली स्ट्रेटजी को देखते हुए भारत इस सीरीज के शुरुआती लॉन्च मार्केट्स में शामिल हो सकता है।
कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Nothing हमेशा एग्रेसिव प्राइसिंग के लिए जाना जाता है। Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत लगभग 29,999 रुपये हो सकती है, जबकि Phone 4a Pro को करीब 34,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। इस प्राइस रेंज के साथ दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में सीधे तौर पर OnePlus, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रैंड्स को टक्कर देंगे।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB RAM










