
Nothing Phone 4a Pro में होगी 5080mAh बैटरी, IP65 रेटिंग, 5 साल के अपडेट, मिड-रेंज फोन्स की छुट्टी?
Nothing Phone 4a Pro में 5080mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग जैसे बड़े फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही फोन को डस्ट और वाटर से बचाने के लिए IP65 रेटिंग और 5 साल के OS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Nothing अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया फोन Nothing Phone 4a Pro पर काम कर रहा है। नए लीक से इसके बारे में कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। खासकर बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5,080mAh की बड़ी बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा, डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग रिपेयर-एबिलिटी भी रिपोर्ट में शामिल है। Nothing Phone 4a Pro को भारत में BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस में भी देखा गया है। अनुमान है कि फोन मार्च 2026 के आसपास ग्लोबल और इंडिया दोनों में पेश किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Nothing Phone 4a Pro के फीचर्स (लीक)
Nothing Phone 4a Pro में 5,080mAh की बैटरी होने की पुष्टि लिस्टिंग से हुई है, जो पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बड़ा पैक है। यह बैटरी एक बार चार्ज में लगभग 63 घंटे तक चलने का अनुमान देती है। लिस्टिंग में यह भी दिखा कि Nothing Phone 4a Pro 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे चार्जिंग समय कम होगा और बेहतर उपयोग अनुभव मिलेगा।
BIS तथा EPREL सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि फोन में IP65 वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंस मिल सकता है। इसका मतलब है: डस्ट से अच्छी सुरक्षा, पानी के हल्के छींटों से सुरक्षा, इससे फोन रोज़ाना उपयोग की चुनौतियों में थोड़ा और आगे टिक सकता है।
लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Nothing Phone 4a Pro को लगभग 5 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन संभवतः Snapdragon 7 सीरीज के चिपसेट पर आधारित होगा और 12GB RAM + 256GB के वेरिएंट में आएगा।
Nothing Phone 4a Pro भारत में लॉन्च और कीमत
Nothing Phone 4a Pro को भारत की BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफ़ॉर्म पर भी देखा गया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने की तैयारी में है। अनुमान है कि March 2026 के आसपास फोन ग्लोबल और इंडिया दोनों में पेश हो सकता है। कई लीक रिपोर्ट्स में फोन की कीमत लगभग 48,990 रुपए (12GB + 256GB) बताई गई है, हालांकि यह आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB RAM





