Nothing Phone (4a) और (4a) Pro लॉन्च: नया Glyph इंटरफेस,खुश कर देगी कीमत

Mar 05, 2026 06:40 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Nothing ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (4a) और Phone (4a) Pro लॉन्च कर दिए हैं। इन फोनों में Snapdragon चिपसेट, नया Glyph इंटरफेस, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone (4a) और (4a) Pro लॉन्च: नया Glyph इंटरफेस,खुश कर देगी कीमत

स्मार्टफोन कंपनी Nothing ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का 2026 का पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च है, जिसमें स्मार्टफोन के साथ नया ऑडियो प्रोडक्ट भी अनाउंस किया गया। नई 4a सीरीज को डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में पिछले मॉडल से अपग्रेड किया गया है।

भारत में इतनी रखी गई है कीमत

भारत में Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं Nothing Phone (4a) Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, जबकि इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट क्रम से 42,999 रुपये और 45,999 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

कंपनी के मुताबिक ये स्मार्टफोन भारत में Flipkart और Nothing की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। Phone (4a) की सेल 13 मार्च से और Phone (4a) Pro की सेल 27 मार्च से शुरू हो सकती है।

Nothing Phone (4a)

डिजाइन और नया Glyph इंटरफेस

Nothing फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Glyph इंटरफेस है। इस बार Phone (4a) में नया Glyph Bar दिया गया है, जिसमें 63 mini-LED लाइट्स और कई कस्टम नोटिफिकेशन पैटर्न मिलते हैं। वहीं Phone (4a) Pro में इससे भी ज्यादा एडवांस्ड Glyph Matrix सिस्टम दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो बेस मॉडल में कंपनी का ट्रेडिशनल transparent बैक पैनल मिलता है, जबकि Pro मॉडल में ज्यादा प्रीमियम डिजाइन और मेटल फ्रेम मिल रहा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

Nothing Phone (4a) में बड़ा AMOLED डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 7-series चिपसेट दिया गया है, जो मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। दोनों स्मार्टफोन्स में UFS 3.1 स्टोरेज, 5G कनेक्टिविटी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर भी जोर दिया है।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में मल्टी-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें टेलीफोटो लेंस और बेहतर जूम क्षमताएं भी दी गई हैं, जिससे फोटोग्राफी बेहतर हो सकती है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5400mAh बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी बैकअप दे सकती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।