
Nothing Phone 3a Pro पर 5200 रुपये की छूट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी सस्ते में
संक्षेप: Nothing Phone 3a Pro पर 5,200 रुपये के प्राइस-कट के साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे इसका इफेक्टिव प्राइस काफी कम हो जाएगा। 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और शक्तिशाली Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर इसे एक बढ़िया मिड-रेंज ऑप्शन बनाते हैं।
अमेरिकी ब्रैंड Nothing का Phone 3a Pro इस समय बड़ी प्राइस-कट के साथ उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया था और यह अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन, मजबूत कैमरा सेटअप और पावरफुल परफॉर्मेंस के चलते काफी पसंद किया गया है। अगर आप नया Nothing स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अभी इस फोन पर अच्छी खासी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल बजट काफी कम हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बात कीमत की करें तो Nothing Phone 3a Pro का 8GB+128GB वेरिएंट Amazon पर 26,810 रुपये में लिस्ट है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 29,999 रुपये थी, यानी सीधे 5,200 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा Federal Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 7.5 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 3000 रुपये) मिल सकता है, जिसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस 24,799 रुपये तक आ जाता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को बदलकर 25,400 रुपये तक की एक्सट्रा बचत भी संभव है। हालांकि, एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की हालत और मॉडल पर निर्भर करेगा।
ऐसे हैं Phone 3a Pro के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone 3a Pro में 6.77 इंच की फुल HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल है और इसमें 30 से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक पर बेस्ड है। इसमें Adreno 720 GPU मिलता है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स को स्मूद बनाता है। फोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 पर चलता है, जो साफ-सुथरा और लाइटवेट यूजर इंटरफेस प्रदान करता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप इसकी सबसे खास खूबियों में से एक है। फोन के पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें f/1.88 अपर्चर और OIS का सपोर्ट है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का 114 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का 3x ऑप्टिकल तथा 60x डिजिटल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो अच्छी क्वॉलिटी के फोटोज क्लिक करता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8 GB / 12 GB RAM








