Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Nothing Phone 3a Lite launched in India with 50MP camera Glyph Light 2-day battery life priced under 20000 rupees
50MP कैमरा, Glyph Light, 2 दिन चलने वाली बैटरी के साथ आया Nothing Phone (3a) Lite, कीमत 20,000 रुपए से कम

50MP कैमरा, Glyph Light, 2 दिन चलने वाली बैटरी के साथ आया Nothing Phone (3a) Lite, कीमत 20,000 रुपए से कम

संक्षेप:

Nothing ने Phone (3a) Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। नया Transparent डिजाइन, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 Pro, 2-दिन की बैटरी और Glyph Light जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं। जानें सभी फीचर्स, वेरिएंट, कीमत और उपलब्धता।

Nov 27, 2025 01:15 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nothing Phone 3a Lite Launched in India: लंदन-आधारित टेक कंपनी Nothing ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले से अपने यूनिक Transparent डिजाइन और Glyph Interface के लिए जानी जाती है। अब Phone (3a) Lite के साथ ब्रांड ने यह अनुभव और भी ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध करा दिया है, ताकि ज्यादा यूजर इस अनोखे डिजाइन और प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को अपना सकें।

Phone (3a) Lite सिर्फ नाम में Lite है क्योंकि फीचर्स में यह कई मिड-रेंज फोन्स को पीछे छोड़ देता है। इसमें 50MP का हाई-क्लास कैमरा, 3000 nits ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7300 Pro जैसी पावरफुल चिप, 5000mAh बैटरी और नया अपडेटेड Glyph Light भी शामिल है।

Nothing Phone (3a) Lite की कीमत और ऑफर्स

Nothing Phone (3a) Lite को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 22,999 रुपए में आता है। लेकिन लॉन्च ऑफर्स के चलते इसे और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

बैंक ऑफर लागू होने के बाद दोनों मॉडल्स की कीमत पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद 128GB वेरिएंट 19,999 रुपए और 256GB वेरिएंट 21,999 रुपए में मिलना शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़ें:अब Aadhaar में नाम, पता, जन्मतिथि बदलने के लिए चाहिए होंगे सिर्फ ये डॉक्यूमेंट

फोन की सेल 5 दिसंबर शुरू होगी फोन Flipkart, Vijay Sales, Croma और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। Phone (3a) Lite में तीन कलर White, Black और नए Blue में लॉन्च किया जाएगा। अब आइए फोन के सभी फीचर्स और खासियतों के बारे में जानें।

Nothing Phone (3a) Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nothing ने हमेशा की तरह इस डिवाइस में भी अपना सिग्नेचर Transparent डिजाइन दिया है, लेकिन इसे थोड़ा सिंपल और प्रैक्टिकल भी रखा गया है। Nothing Phone (3a) Lite अपने प्राइस रेंज में फीचर्स के मामले में काफी दमदार स्मार्टफोन है। इसमें 6.77-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 nits तक की ब्राइटनेस के साथ बेहद स्मूद और शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

फोन में 50MP का मेन कैमरा है, जो फ्लैगशिप लेवल TrueLens Engine 4.0 के साथ आता है, जिससे डिटेल्ड फोटो, लो-लाइट में बेहतर नाइट शॉट्स और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी खूबियां मिलती हैं। फ्रंट में 16MP का क्लियर सेल्फी कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek का Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 8GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को तेज और स्मूद बनाता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो आसानी से पूरे दिन चल जाती है और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसका यूनिक Glyph Light सिस्टम, ट्रांसपेरेंट डिजाइन, IP54 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 इसे एक प्रीमियम और स्टाइलिश विकल्प बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:बड़ी डील! ₹24,000 सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा फोन, 7 साल चलेगा नॉन-स्टॉप
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।