
27 नवंबर को तहलका मचाने आ रहा Nothing का सबसे सस्ता Glyph लाइट फोन, तगड़ा सेल्फी और बैक कैमरा
संक्षेप: Nothing Phone 3a Lite भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 Pro 5G, 50MP ट्रिपल कैमरा और पावर बैटरी जैसे शानदार फीचर्स हैं। डिटेल्स में जानिए फोन के बारे में:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Nothing Phone 3a Lite Launch Date Confirm: नथिंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 27 नवंबर को भारत में नथिंग फोन (3a) लाइट लॉन्च करेगी। यह फ्लिपकार्ट और भारत में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। नथिंग फोन 3a लाइट कुछ हफ्ते पहले चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रो चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। फोन के भारतीय वेरिएंट का डिज़ाइन भी ऐसा ही प्रतीत होता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बॉडी डिजाइन भी खास है: IP54 रेटिंग के साथ सामने और पीछे Panda ग्लास का उपयोग किया गया है, जिससे यह फोन न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि थोड़ा बहुत धूल या छींटों के असर से भी सुरक्षित रह सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 पर चलने वाला Nothing OS 3.5 यूज़ करता है और कंपनी ने तीन साल के एंड्रॉयड अपडेट + छह साल की सिक्योरिटी सपोर्ट का वादा किया है।

Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 3a Lite के सबसे आकर्षक फीचर्स में इसका डिस्प्ले सबसे ऊपर है इसमें 6.77-इंच का Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह HDR10+ को सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें पीक ब्राइटनेस लगभग 3,000 निट्स तक हो सकती है, जो बहुत हाई-ब्राइट कंटेंट और आउटडोर व्यूइंग के लिए उपयोगी रहेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
परफॉर्मेंस की बाते करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट से लैस है, जो 5G-कनेक्शन के साथ अच्छी स्पीड और एनर्जी एफिशिएंसी दोनों देता है। फोन में 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं, और माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 2TB तक का एक्सपेंशन भी सपोर्ट है।
कैमरा कॉन्फ़िगरेशन में इसके रियर पर ट्रिपल सेटअप है: 50MP मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा भी है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी-शॉट्स के लिए काम आता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, और इसके अलावा 5W रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा है, जिससे दूसरे डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा, फोन में Glyph Light की एक सिंगल LED है, जो नोटिफ़िकेशन, कॉल एलर्ट और कैमरा टाइमर इंडिकेटर के तौर पर काम करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, यह डिवाइस Android 15 आधारित Nothing OS 3.5 पर चलता है। कंपनी ने तीन मेजर Android अपडेट्स और छह साल की सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने का वादा किया है, जो बहुत बड़े प्लस पॉइंट हैं।
एक दिलचस्प फीचर “Essential Space” AI-hub भी है, जिसे “Essential Key” के जरिए एक्सेस किया जा सकता है यूजर नोट्स, विचार और पर्सनल कंटेंट को जल्दी सेव और मैनेज कर सकते हैं। कनेक्टिविटी में यह फोन Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और 5G सपोर्ट प्रदान करता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black









