Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़nothing phone 3a lite confirmed to launch soon in india along with special variant
अब भारत में धूम मचाएगा Nothing Phone (3a) Lite, साथ आएगा स्पेशल वर्जन, इतनी है कीमत

अब भारत में धूम मचाएगा Nothing Phone (3a) Lite, साथ आएगा स्पेशल वर्जन, इतनी है कीमत

संक्षेप: Nothing Phone (3a) Lite अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। कंपनी इसका स्पेशल एडिशन भी लाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी खुद नथिंग के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट अकीस इवांजेलिडिस ने दी है। चलिए एक नजर डालते हैं ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और फीचर्स पर...

Sat, 8 Nov 2025 05:42 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nothing Phone (3a) Lite अब भारत में धूम मचाने आ रहा है। कंपनी इसका स्पेशल एडिशन भी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे पिछले महीने अक्टूबर 2025 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। अब इस फोन के जल्द ही भारतीय बाजार में आने की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा, भारतीय ग्राहकों के लिए एक स्पेशल वर्जन भी आ रहा है।

भारत में जल्द लॉन्च होगा Nothing Phone (3a) Lite

यह जानकारी खुद नथिंग के को-फाउंडर और प्रेसिडेंट अकीस इवांजेलिडिस ने दी है। दरअसल, नथिंग फोन (3a) लाइट स्मार्टफोन के भारत आने से संबंधित एक सवाल का जबाव उत्तर देते हुए, उन्होंने कहा कि मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रो चिप से लैस यह फोन जल्द ही भारत में भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि इसका एक स्पेशल वर्जन भी आने वाला है। नथिंग के अधिकारी ने अभी तक कोई अन्य जानकारी नहीं दी है, हालांकि, चूंकि भारत में लॉन्च की पुष्टि हो चुकी है, इसलिए आने वाले दिनों में इसके बारे में और अपडेट आ सकते हैं।

nothing phone 3a lite confirmed to launch soon in india

चूंकि यह फोन वैश्विक स्तर पर लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। चलिए एक नजर डालते हैं ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और फीचर्स पर...

इतनी है Nothing Phone 3a Lite की कीमत

वैश्विक बाजारों में, नथिंग फोन 3a लाइट की शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 249 यूरो (करीब 25,600 रुपये) है। वहीं, यूके में यही मॉडल GBP 249 (करीब 29,000 रुपये) में उपलब्ध है। 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (करीब 28,700 रुपये) है। यूके में इसी मॉडल की कीमत GBP 279 (करीब 32,500 रुपये) है।

यह चुनिंदा बाजारों में ब्लैक और ब्लैक कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नथिंग फोन 3a लाइट का 128GB वर्जन नथिंग के ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा, जबकि 256GB वर्जन सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें:बिना सेल पूरे 57,000 रुपये सस्ता मिल रहा यह फोल्डेबल फोन, देखने में भी धांसू

चलिए अब एक नजर डालते हैं Nothing Phone 3a Lite के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट

नथिंग फोन 3a लाइट एक डुअल सिम 5G स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.5 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन तीन साल तक प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.77 इंच का फुल-एचडी प्लस (1080x2392 पिक्सेल) फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक एचडीआर ब्राइटनेस, 387 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1000 हर्ट्स टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स और 2,160 हर्ट्ज PWM डिमिंग भी है। फोन के फ्रंट व बैक पैनल पर पांडा ग्लास प्रोटेक्शन है।

दमदार प्रोसेसर और हैवी रैम

नए नथिंग फोन 3a लाइट में ऑक्टा-कोर 4 एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट के साथ 8GB रैम दी गई है। फोन में 256GB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 3a लाइट में रियर पैनल पर ग्लिफ लाइट नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी दिया गया है।

फोन में दमदार कैमरा भी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 1/1.57-इंच सैमसंग सेंसर (f/1.88), ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2) और 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू भी है। कंपनी ने नथिंग फोन 3a लाइट के रियर पैनल पर तीसरे कैमरे के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। आगे की तरफ, स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सेल (f/2.45) का सेल्फी कैमरा है, जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर लगा है। कैमरा 30fps पर 4K रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग, 60fps तक 1080p रिकॉर्डिंग और 120fps पर 1080p स्लो-मो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें ट्रूलेंस इंजन 4.0 है और यह मोशन कैप्चर, पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइजर और नाइट मोड को सपोर्ट करता है।

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी

नथिंग फोन 3a लाइट में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 199 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 164×78×8.3 एमएम है। फोन वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो और ओजेडएसएस कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें सेफ्टी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी हैं। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।