Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Nothing Phone 3a Community Edition Redefines Product Creation With Fans
फैन्स ने खुद डिजाइन किया अपना स्मार्टफोन, इस कंपनी ने दिया कमाल का मौका

फैन्स ने खुद डिजाइन किया अपना स्मार्टफोन, इस कंपनी ने दिया कमाल का मौका

संक्षेप:

Nothing ने Phone (3a) Community Edition लॉन्च किया है- एक ऐसा स्मार्टफोन जिसे ब्रैंड ने अपने फैन्स और उभरते क्रिएटर्स के साथ तैयार किया है। यह मॉडल टेक इंडस्ट्री में कम्युनिटी-ड्रिवन इनोवेशन का नया स्टैंडर्ड सेट करता है।

Dec 09, 2025 09:33 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेक दुनिया में कंपनियां आम तौर पर प्रोडक्ट तैयार करती हैं और कम्युनिटी सिर्फ फीडबैक देती है, लेकिन Nothing ने इस ट्रेडिशन को तोड़ते हुए Phone (3a) Community Edition बनाया है। यह ऐसा डिवाइस है, जिसे फैन्स के साथ मिलकर शुरुआत से तैयार किया गया है। यह दिखाता है कि क्रिएटिविटी के लिए ब्रैंड और कम्युनिटी एक टीम की तरह काम कर सकते हैं।

इतनी है कम्युनिटी एडिशन की कीमत?

नए नथिंग स्मार्टफोन के 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले इकलौते वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये रखी है। Nothing Phone 3a Community Edition की केवल 1,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की गई है। इस स्मार्टफोन को 13 दिसंबर को बेंगलुरु में होने वाले एक एक्सक्लूसिव स्पेशल ड्रॉप इवेंट में खरीदा जा सकेगा।

Community Edition Project क्या है?

Nothing का Community Edition Project एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां उभरते डिजाइनर्स, डेवलपर्स और क्रिएटर्स को मौका मिलता है कि वे किसी रियल प्रोडक्ट को बना दें। हार्डवेयर डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर फीचर्स, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक- यह प्रोग्राम उन सभी को शामिल करता है जो किसी प्रोडक्ट के फाइनली डिफाइन करते हैं।

ये भी पढ़ें:ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाले Nothing फोन पर सबसे बड़ी छूट, कीमत ₹22000 से कम

बता दें, 2024 वाले एडिशन को iF Design Gold Award मिला था, और इस सफलता के बाद Nothing ने इस साल का एडिशन और भी बड़ा बनाया।

किए गए 700 से अधिक सबमिशन

साल 2025 एडिशन में डिजाइन, सॉफ्टवेयर, एक्सेसरी और विजुअल स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में 700 से ज्यादा एंट्रीज आईं। यह साबित करता है कि दुनिया भर के क्रिएटर्स अब सिर्फ किसी ब्रैंड के यूजर नहीं रहना चाहते और वे उसकी मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं। Nothing ने चार विजेताओं को चुना, जिनकी यूनीकनेस और डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। इनमें शामिल हैं,

Emre Kayganacl – हार्डवेयर डिजाइन

Ambrogio Tacconi & Louis Aymond – एक्सेसरी डिजाइन

Jad Zock – लॉक स्क्रीन क्लॉक और वॉलपेपर डिजाइन

Sushruta Sarkar – मार्केटिंग कैंपेन

ये भी पढ़ें:मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम

इन क्रिएटर्स को लंदन में Nothing की टीमों के साथ सीधे काम करने का मौका मिला। उन्होंने अपने कॉन्सेप्ट्स को प्रोडक्शन-रेडी डिजाइन में बदला।

प्रोसेस का विस्तार और क्रिएटर्स के लिए ज्यादा सपोर्ट

इस साल Nothing ने प्रक्रिया में बदलाव करते हुए सभी ब्रिफ एक साथ जारी किए और क्रिएटर्स को ज्यादा वक्त और रिसोर्सेज ऑफर किए। इसके अलावा, हर कैटेगरी में 1,000 यूरो का कैश प्राइज भी रखा गया, ताकि उभरते टैलेंट को तैयारी और क्रिएशन के दौरान मदद मिले।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।