काम की बात: इस डील पर टूट पड़े ग्राहक, सीधे ₹37000 रुपये सस्ता हुआ 80 हजार का Nothing फोन, बजट में आई कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत में लॉन्च के समय, Nothing Phone (3) की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये थी। अब 12GB वेरिएंट सीधे 37,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। देखें वेरिएंट वाइज नई कीमत

Nothing का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर फ्लैगशिप फोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। दरअसल, नथिंग ने जुलाई 2025 में लॉन्च हुए Nothing Phone (3) की कीमत में 37,000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती कर दी है। अब यह फोन कई लोगों के बजट में आ गया है। यह आज भी सबसे अच्छे दिखने वाले फोन में से एक है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शानदार सॉफ्टवेयर के साथ-साथ बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। यह कई लोगों के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन हो सकता है क्योंकि चलिए, सबसे पहले भारत में Nothing Phone (3) की कीमत पर नजर डालते हैं, और देखते हैं कि ऐसे समय में इसकी कीमत कैसे कम हुई है, जब बाकी सभी ब्रांड अपने फोन की कीमतें बढ़ा रहे हैं।

इस डील पर टूट पड़े ग्राहक, सीधे ₹37000 रुपये सस्ता हुआ 80 हजार का Nothing फोन, बजट में आई कीमत

Nothing Phone (3) की भारत में कीमत

भारत में लॉन्च के समय, Nothing Phone (3) की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये और 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये थी। इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था।

कीमत में हुई कटौती के बाद, 12GB+256GB कॉन्फिगरेशन में व्हाइट कलर वेरिएंट 44,999 रुपये और ब्लैक कलर वेरिएंट 42,999 रुपये का हो गया है। यानी 12GB वेरिएंट 37,000 रुपये तक सस्ता हो गया है। आप इसे Amazon से इस कीमत में खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशन्स

लॉन्च के समय, कंपनी ने कहा था यह फोन पांच साल तक एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन में 6.67-इंच का 1.5K (1260x2800 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में आगे की तरफ गोरिल्ला ग्लास 7i और पीछे की तरफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट है, जिसके साथ 16GB तक की रैम दी गई है। फोन में 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। कैमरे की बात करें तो, इसमें पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन सेंसर शामिल है। इस कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड शूटर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 5500mAh की बैटरी (भारतीय वेरिएंट) दी गई है, जो 65W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी को 54 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इसके अलावा, यह 15W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।