Nothing Phone 3 पर 30,000 रुपये की बंपर छूट, Phone 4a सीरीज लॉन्च से पहले मौका

Feb 20, 2026 08:01 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart की OMG Oh My Gadgets Sale में Nothing Phone 3 पर 30,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके बाद फोन की कीमत 50,000 रुपये से नीचे आ गई है।

Nothing Phone 3 पर 30,000 रुपये की बंपर छूट, Phone 4a सीरीज लॉन्च से पहले मौका

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing फोन पर बंपर छूट मिल रही है। Nothing Phone 3 को पिछले साल 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, अब Flipkart की चल रही OMG Oh My Gadgets Sale में पूरे 30,000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत सीधे 50 हजार रुपये से नीचे आ जाती है, जिससे यह डील काफी अच्छी वैल्यू दे रही है।

लिमिटेड टाइम के लिए मिल रही छूट

Flipkart पर Nothing Phone 3 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अभी भी 79,999 रुपये के लॉन्च कीमत पर लिस्टेड है, लेकिन प्लेटफॉर्म इस पर फ्लैट 30,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 28 फरवरी तक वैलिड है। ध्यान रहे कि ग्राहकों को ‘Buy Now’ बटन दबाने से पहले प्रोडक्ट पेज पर डिस्काउंट अप्लाई करना होगा।

बड़ी छूट के बाद बेस मॉडल की कीमत 50,000 रुपये से कम रह जाती है। वहीं, 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 89,999 रुपये है, उस पर भी यही 30,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा Flipkart एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे पुराना फोन बदलकर कीमत को और कम किया जा सकता है।

ऐसे हैं Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone 3 अपने सिग्नेचर डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसके रियर पैनल पर Glyph Matrix इंटरफेस दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और अन्य इंटरैक्शन के लिए विजुअल लाइट पैटर्न दिखाता है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1260x2800 पिक्सल) है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone 3 में 3.2GHz Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 825 GPU इसका हिस्सा है। यह डिवाइस 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं आती है।

कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें मेन, अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5500mAh की बैटरी है, जो 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा रिवर्स वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से यह 5G, eSIM, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सपोर्ट करता है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4 पर चलता है और कंपनी 5 साल तक Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।