Nothing फोन में आ रहा Android 17, इस मॉडल से हो रही शुरुआत; देखें क्या-क्या नया
Nothing का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Nothing OS 5.0 अपडेट को रोलआउट किया जा रहा है और फोन (3) पहला डिवाइस है जिसे यह अपडेट मिल रहा है। नया अपडेट अपने साथ ढेर सारे अपग्रेड लेकर आ रहा है।

लगता है कि Nothing के ढेर सारे फोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। खबर है कि Nothing OS 5.0 को कम्पैटिबल Nothing स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को फोन चलाने का एकदम नए जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है। नए अपडेट अपने साथ ढेर सारे अपग्रेड लेकर आ रहा है। अगर आप भी नथिंग का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो तैयार हो जाइए। कहा जा रहा है कि यह अपडेट पर्सनलाइजेशन, बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा उपयोगी AI टूल्स पर फोकस करता है। फोन (3) पहला डिवाइस है जिसे यह अपडेट मिल रहा है, और आने वाले महीनों में दूसरे Nothing और CMF फोन को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। खबर है कि इसमें एसेंशियल ऐप्स बिल्डर नाम का एक खास फीचर भी होगा, जिससे यूजर फोन पर ही एआई-पावर्ड ऐप बना सकते हैं, वो भी बिना कोई कोड लिखे। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर..
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Nothing OS 5.0 में नए विजुअल फीचर्स जोड़े गए हैं
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Android 17 पर बेस्ड नथिंग OS 5.0 में इंटरफेस, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स में 80 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। नए डिजाइन वाले होम स्क्रीन में विजेट और सर्च बार के लिए ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जबकि एडैप्टिव कलर सिस्टम यूजर के वॉलपेपर से रंग चुनता है।
लॉक स्क्रीन पर एक नया 'माइक्रोग्राफिक्स' क्लॉक फेस है जो तारीख, समय, मौसम और आने वाली मीटिंग्स को एक ही जगह दिखाता है। 'एसेंशियल स्पेस' में भी सुधार किए जा रहे हैं, और कुछ नए फीचर्स गूगल प्ले के जरिए अलग से मिल रहे हैं।
यह अपडेट ओपन बीटा में आए फीचर्स को और बेहतर बनाता है। एसेंशियल वॉयस अब तेज और साफ ट्रांसक्रिप्शन देता है, जबकि एसेंशियल स्पेस में स्मार्ट कलेक्शन्स से सेव की गई चीजें आसानी से व्यवस्थित हो जाती हैं। एसेंशियल ऐप्स बिल्डर से यूजर फोन पर ही बताकर एआई-पावर्ड ऐप बना सकते हैं, बिना कोई कोड लिखे। हालांकि यह फीचर धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जा रहा है।
नथिंग ने स्टेटस बार, सेटिंग्स, कैमरा और गैलरी में आइकॉन, स्पेसिंग, टाइपोग्राफी और एनिमेशन को भी बेहतर बनाया है। टच रिस्पॉन्स, बैकग्राउंड ऐप रिटेंशन और रिसोर्स मैनेजमेंट में सुधार का मकसद रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाना है, खासकर तब जब ऐप्स के बीच स्विच किया जाए या मल्टीटास्किंग की जाए।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एंड्रॉयड 17 और बदलाव लाता है, जिसमें अलग-अलग नोटिफिकेशन्स और क्विक सेटिंग्स पैनल, क्रॉस-प्लेटफॉर्म क्विक शेयर, एन्हांस प्राइवेसी कंट्रोल्स और एक रीडिजाइन की गई रिसेंट स्क्रीन शामिल है। नए अपडेट का धीरे-धीरे अन्य यूजर्स तक पहुंचेगा और कहा जा रहा है कि फोन (4a) सीरीज और फोन (3a) सीरीज में यह नवंबर में आएगा, जबकि अन्य कम्पैटिबल मॉडल्स को बाद में अपडेट प्राप्त होने की उम्मीद है। नए अपडेट की उपलब्धता क्षेत्र और कैरियर के हिसाब से अलग हो सकती है।




Black












