Nothing लाया सस्ता Headphone (a), पूरे 135 घंटे गाने सुनाएगा; इससे फोटो और वीडियो भी ले सकेंगे

Mar 05, 2026 06:31 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Nothing Headphone (a) Launched: नथिंग ने आज नए हेडफोन Nothing Headphone (a) को भी वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। इससे आप फोन का कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं और दूर से फोटो और वीडियो ले सकते हैं। फुल चार्ज में यह 135 घंटे गाने सुना सकता है।

Nothing लाया सस्ता Headphone (a), पूरे 135 घंटे गाने सुनाएगा; इससे फोटो और वीडियो भी ले सकेंगे

Nothing Headphone (a) Launched: नथिंग ने आज Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro स्मार्टफोन के साथ अपने नए हेडफोन Nothing Headphone (a) को भी वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है, जो इसके ओवर-ईयर ऑडियो लाइनअप में सबसे लेटेस्ट एडिशन है। ये हेडफोन फ्लैगशिप नथिंग हेडफोन 1 के ज्यादा एक्सप्रेसिव और किफायती विकल्प के तौर पर पेश किए गए हैं, जिनमें लाइटवेट डिजाइन, एडाप्टिव नॉइज कैंसिलेशन और ब्रांड के सिग्नेचर इंडस्ट्रियल लुक के साथ कस्टमाइजेबल कंट्रोल हैं। इससे आप फोन का कैमरा कंट्रोल कर सकते हैं और दूर से फोटो और वीडियो ले सकते हैं। फुल चार्ज में यह 135 घंटे गाने सुना सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं नथिंग हेडफोन (a) की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

सम्बंधित सुझाव

Nothing Headphone (a)

इतनी है Nothing Headphone (a) की कीमत

नथिंग हेडफोन (a) की कीमत यूके में GBP 149 (लगभग 18,200 रुपये), यूएस में 199 डॉलर (लगभग 18,200 रुपये) और यूरोप में 159 यूरो (लगभग 17,000 रुपये) है। हेडफोन चार कलर ऑप्शन्स - ब्लैक, व्हाइट, पिंक और येलो में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, हेडफोन (a) के वैश्विक प्री-ऑर्डर आज (5 मार्च) से नथिंग की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर के माध्यम से शुरू होंगे। ब्लैक, व्हाइट और पिंक वेरिएंट के लिए ओपन सेल 13 मार्च से शुरू होने वाली है, जबकि लिमिटेड-एडिशन येलो कलर 6 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। नथिंग ने अभी तक अपने नए ओवर-ईयर हेडफोन की भारतीय कीमत या उपलब्धता की घोषणा नहीं की है।

nothing headphone a launched

Nothing Headphone (a) की खासियत

नथिंग हेडफोन (a) का डिजाइन लाइटवेट है, इसका वजन सिर्फ 310 ग्राम है, और गाने सुनने के दौरान ज्यादा कंफर्ट के लिए इसमें हवादार मेमोरी फोम इयर कुशन हैं। कंपनी का कहना है कि उसने हेडफोन में एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) लगाया है, जो माहौल के हिसाब से नॉइज कैंसिलेशन का लेवल अपने आप एडजस्ट कर सकता है।

साफ आवाज के लिए तगड़ा नॉइज कैंसिलेशन

वॉयस कॉल के लिए, हेडफोन तीन-माइक्रोफोन एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, जिसे यूजर की आवाज को अलग करने और साफ बातचीत के लिए बैकग्राउंड नॉइज को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्टैटिक स्पैटियल ऑडियो टेक्नोलॉजी भी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह सराउंड साउंड जैसा अनुभव देती है, जिससे गाने सुनने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है।

हेडफोन के इयरकप में नथिंग का फिजिकल कंट्रोल सिस्टम लगा है। इनमें रोलर, पैडल और बटन कंट्रोल शामिल हैं, जिनसे यूजर वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, मोड बदल सकते हैं और आसान जेस्चर से ट्रैक नेविगेट कर सकते हैं। बटन चैनल हॉप को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर ऐप्स और फंक्शन के बीच तेजी से स्विच कर सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

दूर से कैमरा कंट्रोल करने की सुविधा

इसके अलावा, बटन कंट्रोल को कैमरा शटर ट्रिगर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पेयर्ड स्मार्टफोन पर दूर से फोटो खींचने या वीडियो शुरू करने में मदद मिलती है। यूजर्स नथिंग एक्स कंपैनियन ऐप के जरिए ऑडियो सेटिंग्स को कस्टमाइज कर पाएंगे।

135 घंटे की बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग भी

कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन की एक बड़ी खासियत में बैटरी लाइफ शामिल है। दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 135 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है, जो पांच दिन के बराबर है। हेडफोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि केवल पांच मिनट की चार्जिंग में यह पांच घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। हेडफोन में धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।