खुल गया राज, नथिंग के सस्ते हेडफोन इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने पीले रंग में दिखाई पहली झलक
Nothing ने एक्स पोस्ट में बताया कि Headphone (a) वैश्विक स्तर पर 5 मार्च को Phone 4a सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार 4:00pm बजे शुरू होगा। कंपनी ने टीजर में हेडफोन की येलो कलर में झलक भी दिखाई है।

Nothing Phone 4a सीरीज अगले महीने की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगी। लेकिन इस इवेंट में केवल स्मार्टफोन ही लॉन्च नहीं किए जाएंगे, फोन के साथ कंपनी अपने नए हेडफोन भी ला रही है। खुद कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह नए स्मार्टफोन्स के साथ Nothing Headphone (a) भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें आने वाले ओवर-ईयर हेडफोन का डिजाइन दिखाया गया है। नथिंग हेडफोन (a) पिछले साल रिलीज हुए नथिंग हेडफोन 1 का सस्ता वर्जन हो सकता है। नए मॉडल में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन हो सकता है। कब आ रहे हैं ने हेडफोन और इसमें क्या-क्या खास मिलने की उम्मीद है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव

20% OFF

Nothing Ear (A) | Hi-Res Audio With Ldac Bluetooth In Ear Headset (White, True Wireless)
Nothing Ear (A) | Hi-Res Audio With Ldac Bluetooth In Ear Headset (White
True Wireless)

₹7999
₹9999खरीदिये

68% OFF

pTron Studio Xtreme, 70hrs Playtime, 40ms Low-Latency, Wireless Over Ear Headphones w/Detachable Mic & TruTalk ENC Calls, 40mm Drivers, RGB Lights, BT5.4, Dual Device Pairing & Type-C Charging (Beige)
pTron Studio Xtreme
70hrs Playtime
40ms Low-Latency

₹1199
₹3799खरीदिये

75% OFF

Bluetooth Earphones for Headphones Compatible with CMF by Nothing 50Db Hybrid Active Noise
Bluetooth Earphones for Headphones Compatible with CMF by Nothing 50Db Hybrid Active Noise

₹499
₹1999खरीदिये

52% OFF

Nothing Ear (Open)|Open Sound Technology|Dual Mics|14.2mm Dynamic Driver|30Hrs Bluetooth (White, True Wireless)
Nothing Ear (Open)|Open Sound Technology|Dual Mics|14.2mm Dynamic Driver|30Hrs Bluetooth (White
True Wireless)

₹9099
₹18999खरीदिये

37% OFF

OnePlus Bullets Z2 Bluetooth Wireless in Ear Earphones with Mic, Bombastic Bass - 12.4 Mm Drivers, 10 Mins Charge - 20 Hrs Music, 30 Hrs Battery Life (Magico Black)
OnePlus Bullets Z2 Bluetooth Wireless in Ear Earphones with Mic
Bombastic Bass - 12.4 Mm Drivers
10 Mins Charge - 20 Hrs Music

₹1399
₹2229खरीदिये
5 मार्च को ग्लोबली लॉन्च होगा Nothing Headphone (a)
एक एक्स पोस्ट में, नथिंग ने बताया कि हेडफोन (a) 5 मार्च को Phone 4a सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट सुबह 10:30am GMT (भारतीय समयानुसार 4:00pm) पर शुरू होगा। ब्रांड द्वारा शेयर किए गए पहले टीजर में हेडफोन की पीले कलर में झलक दिखाई है। प्रोडक्ट का नाम नथिंग हेडफोन (a) डॉट-मैट्रिक्स फॉन्ट में लिखा है। ऐसा लगता है कि इसमें ग्रे शेड में मेटैलिक एज है और डॉटेड टेक्सचर है।
इतनी हो सकती है हेडफोन (a) की कीमत (संभावित)
नथिंग हेडफोन (a) के स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, हाल ही में आए लीक में दावा किया गया है कि नए हेडफोन ब्लैक, पिंक, व्हाइट और येलो कलर ऑप्शन में मिलेंगे। कहा जा रहा है कि यूरोप में इसकी कीमत 159 यूरो (लगभग 17,300 रुपये) और UK में GBP 149 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। इसे हाल ही में सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर B186 के साथ देखा गया था। यह ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आ सकता है।
Nothing Headphone 1 की कीमत और खासियत
कहा जा रहा है कि अपकमिंग नथिंग हेडफोन (a), मौजूदा नथिंग हेडफोन 1 का सस्ता वर्जन हो सकता है। बता दें कि, नथिंग ने हेडफोन 1 को 299 यूरो (लगभग 32,500 रुपये) में लॉन्च किया था। भारत में, यह पिछले साल जुलाई में 21,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ आया था। इसमें 40 एमएम डायनामिक ड्राइवर हैं और यह 42dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है।
हेडफोन 1 में AAC, SBC, और LDAC ऑडियो कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी है। इसमें 1,040mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर, कंपनी का दावा है कि ANC बंद होने पर AAC ऑडियो स्ट्रीम करने पर एक बार फुल चार्ज करने पर 80 घंटे तक प्लेबैक दे सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


