लगातार 60 घंटे गाने सुनाएगा ट्रांसपेरेंट लुक वाला हेडफोन, इसमें 10 माइक्रोफोन, शोर में भी आएगी साफ आवाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नथिंग अब अपने नए हेडफोन के तौर पर Nothing Headphone (1) Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि यह 29 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं। इनकी कीमत यूरोप में €349 और US में $399 (करीब 38,000 रुपये) होने की उम्मीद है।

nothing headphone 1 pro
Nothing Headphone (1) Pro में एडाप्टिव ANC के लिए दस माइक्रोफोन दिए गए हैं और एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी है।

Nothing अपने ऑडियो प्रोडक्ट की लाइनअप में एक नया प्रोडक्ट जोड़ने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड लाइनअप को और बेहतर बनाने के लिए एक ज्यादा प्रीमियम ओवर-ईयर हेडफोन लाने की तैयारी कर रहा है। हम बात कर रहे हैं Headphone (1) Pro की, जो इसके पिछले मॉडल का एक अपग्रेज वर्जन है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो दमदार साउंड और कुछ और बेहतर फीचर्स चाहते हैं। अपकमिंग हेडफोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…

सम्बंधित सुझाव

nothing headphone 1 pro

इतनी हो सकती है कीमत

गिज्मोचाइना ने अपनी रिपोर्ट में Dealabs के हवाले से बताया कि नए हेडफोन 29 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं। इनकी कीमत यूरोप में €349 और US में $399 (करीब 38,000 रुपये) होने की उम्मीद है। पिछले मॉडल की तरह अपडेट वर्जन भी ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएंगे, जिनमें नथिंग का खास सेमी-ट्रांसपेरेंट लुक तो होगा ही, साथ ही एल्युमीनियम शेल और स्क्रैच-रेसिस्टेंट ग्लास भी दिया जाएगा। यह IP52 रेटिंग के साथ आएगा, जिसका मतलब है कि यह थोड़ी धूल और हल्के पानी को झेल सकता है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छा है।

'बिग ऑडियो जंप' एक थ्री-ड्राइवर सेटअप है जिसमें अलग-अलग ड्राइवर अलग-अलग फ्रीक्वेंसी रेंज को संभालते हैं। बताया जा रहा है कि हाई-फ्रीक्वेंसी वाले हिस्से में xMEMS का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरी तरह से सिलिकॉन से बना एक सॉलिड-स्टेट माइक्रो-स्पीकर सिस्टम है; यह काफी दिलचस्प है।

इन हेडफोन की ट्यूनिंग में लंदन के मेट्रोपोलिस स्टूडियोज (वही जगह जहां कई बेहतरीन रिकॉर्डिंग और मास्टरिंग का काम होता है) से भी मदद ली जा रही है। साथ ही, इनमें हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सर्टिफिकेशन और LDAC सपोर्ट भी है। अगर आपको साउंड में बदलाव करना पसंद है, तो इसमें 'फ्लैट EQ' का ऑप्शन और कुछ ज्यादा डिटेल्ड "रिकॉर्डिंग-ग्रेड" साउंड टूल्स भी मिलते हैं।

nothing headphone 1 pro

इसमें ANC के लिए 10 माइक्रोफोन

नॉइज-कैंसिलेशन की बात करें तो, इसमें एडाप्टिव ANC के लिए दस माइक्रोफोन दिए गए हैं और एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी है, जिससे आप अपने आस-पास की आवाजें सुन सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 6.1 और एक 3.5 एमएम जैक दिया गया है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ भी मिलेगी, जिस लेकर कहा जा रहा है कि यह फुल चार्ज में 60 घंटे तक लगातार गाने सुना सकता है और इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

सम्बंधित सुझाव

कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि नथिंग इसे अपने मौजूदा ओवर-ईयर के अधिक बेहतरीन और दमदार साउंड वाले वर्जन के रूप में स्थापित करने की कोशिश नहीं कर रहा है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं बताया है, इसलिए चीजों की पुष्टि करने के लिए हमें कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़लगातार 60 घंटे गाने सुनाएगा ट्रांसपेरेंट लुक वाला हेडफोन, इसमें 10 माइक्रोफोन