45 दिनों तक चलने वाला 4G 'पावरबैंक' फोन, कीमत 3000 रुपये, लाइट iPhone से भी तेज
Nokia 300 4G Power Bank बाजार में तहलका मचाने आ रहा है। दावा है कि यह फोन फुल चार्ज में 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। यह 4G सपोर्ट के साथ आता है और इसकी कीमत करीब 3,000 रुपये है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, तो नया नोकिया फोन एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। HMD ग्लोबल, Nokia 300 4G Power Bank के साथ फीचर फोन सेगमेंट में तहलका मचाने की तैयारी में है। यह एक मजबूत और काम का डिवाइस है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह पावरबैंक की तरह इमरजेंसी में दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकता है। इसकी लंबी बैटरी भी इसकी बड़ी खासियत में से एक है। दावा है कि यह फुल चार्ज में 45 दिनों तक चल सकता है। यह फोन उन लोगों के लिए है जो किसी आम स्मार्टफोन के बजाय कुछ भरोसेमंद, लंबे समय तक चलने वाला और इस्तेमाल में आसान डिवाइस चाहते हैं। यह फोन आउटडोर ट्रिप, रिमोट वर्क या एक मजबूत बैकअप डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ...

धूल और पानी से सुरक्षित
इसमें 2.4-इंच की छोटी QVGA स्क्रीन और मजबूत, एंटी-स्लिप बॉडी है, जो IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आती है, यानी आप इसे बिंदास किसी भी मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पुराने मजबूत नोकिया फोन जैसे कि 800 Tough या हाल ही में आए HMD Terra M का अपग्रेड वर्जन जैसा लगता है।
45 दिनों तक चलेगी बैटरी
जैसा की हमने बताया, फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। इस फोन में 3700mAh की बैटरी है, जो किसी फीचर फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और जबर्दस्त बैटरी लाइफ देती है। दावा है कि फुल चार्ज में यह 45 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देता है, यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करके रख देते हैं तो यह पूरे 45 दिनों तक एक्टिव रह सकता है। इसके अलावा, इसमें 26 घंटे तक का कॉलिंग या म्यूजिक प्लेटाइम भी मिलता है। अगर आप इसकी दमदार टॉर्च को चालू रखते हैं तो लगभग 23 घंटे तक चल सकता है।
आईफोन से तेज टॉर्च लाइट
टॉर्च की बात करें तो, कहा जा रहा है कि यह आम फीचर फोन की लाइट से पांच गुना ज्यादा तेज है और यहां तक कि iPhone 16 Pro के फ्लैश से भी दोगुनी तेज है।
दूसरे डिवाइस भी चार्ज करेगा
इसे थोड़ा और काम का बनाता है इसका रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर। साइड बटन दबाने पर, फोन एक पोर्टेबल पावर बैंक बन जाता है और 5W तक का आउटपुट देता है। यह किसी स्मार्टफोन को ठीक से चार्ज करने के लिए तो काफी नहीं है, लेकिन छोटी एक्सेसरीज को पावर दे सकता है। बॉक्स में कई एडॉप्टर वाला एक काम का 4-इन-1 USB केबल भी मिलता है।
इसमें 4G सपोर्ट भी
Nokia 300 4G पावर बैंक फोन को ब्लैक, ग्रीन और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें कॉल, एसएमएस और एफएम रेडियो पर फोकस्ड एक हल्का सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड से 32GB तक स्टोरेज, 4G सपोर्ट और एक बेसिक 0.3 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा भी है।
कीमत भी बजट में
फिलीपींस में शॉपी पर यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध और सिर्फ PHP 1,990 (लगभग 3,000 रुपये) की कीमत में यह बहुत सस्ता है। डिमांड के आधार पर बाद में इसकी उपलब्धता बढ़ाई जा सकती है।
आप अमेजन पर मिल रहे इन फीचर फोन पर भी विचार कर सकते हैं

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ें

