Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़noisefit endeavour pro smartwatch launched in india with amoled display and upto 28 days battery life

आ गई GPS और गोल एमोलेड डिस्प्ले वाली धांसू स्मार्टवॉच, मिलेगी 28 दिन तक की बैटरी लाइफ

संक्षेप:

नॉइजफिट ने भारत में NoiseFit Endeavour Pro स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इसमें 1.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 28 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है।

Sep 11, 2025 06:15 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Smartwatch खरीदने का प्लान है लेकिन स्पोर्टी लुक के साथ तगड़ा डिस्प्ले भी चाहिए, तो नॉइजफिट की नई वॉच आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। ब्रांड ने अपनी नई वॉच के तौर पर भारत में NoiseFit Endeavour Pro को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच में 1.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और टाइटेनियम अलॉय बेजेल्स हैं। NoiseFit Endeavour Pro में हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) लेवल ट्रैक करने की सुविधा भी है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग और GPS कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
आ गई GPS और गोल एमोलेड डिस्प्ले वाली धांसू स्मार्टवॉच, मिलेगी 28 दिन तक की बैटरी लाइफ

NoiseFit Endeavour Pro स्मार्टवॉच की कीमत

नॉइजफिट एंडेवर प्रो की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसकी रिटेल प्राइस 10,999 रुपये है। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स, जैसे क्रोमा और रिलायंस डिजिटल के जरिए होगी। यह कार्बन ब्लैक और ड्रिफ्टस्टोन बेज जैसे कलर्स में उपलब्ध है।

noisefit endeavour pro smartwatch
ये भी पढ़ें:Sale Live: क्रिस्टल जड़े Moto Razr 60 और Buds Loop की बिक्री शुरू, इतनी है कीमत
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

NoiseFit Endeavour Pro की खासियत

नॉइजफिट एंडेवर प्रो में 1.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1000 निट्स की ब्राइटनेस और 466x466 पिक्सेल रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें टाइटेनियम अलॉय बेजेल्स हैं और वॉच में क्लाउड-बेस्ड वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। नॉइजफिट ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद, यूजर वॉच फेस को कस्टमाइज कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि नॉइजफिट एंडेवर प्रो वॉच को यूजर एंड्रॉयड 9.0 और iOS 11 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन के साथ जोड़ सकते हैं। वॉच SpO2 लेवल, हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV), स्ट्रेस, पीरियड्स और नींद को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा, यह अलग-अलग एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए एक मल्टी-स्पोर्ट्स मोड भी प्रदान करती है। इसमें एक बिल्ट-इन 2W टॉर्च भी है।

ये भी पढ़ें:₹15000 से कम में आया मजबूत डिस्प्ले और स्लिम बॉडी वाला 5G Samsung फोन, यह है खास
noisefit endeavour pro smartwatch

नॉइजफिट एंडेवर प्रो में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप शामिल हैं। यह वियरेबल मौसम के अपडेट के साथ-साथ कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन भी दिखाती है। यह NoiseFit ऐप के साथ सिंक किए गए सोशल नेटवर्किंग ऐप्स के नोटिफिकेशन भी दिखाती है। इसमें डुअल-बैंड GPS है जो पांच सैटेलाइट सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टवॉच में नौ-एक्सिस सेंसर, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कंपास जैसे फीचर्स भी हैं।

फुल चार्ज में 28 दिनों का स्टैंडबाय टाइम

वॉच में 530mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ और 28 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। GPS मोड में, यह 26 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। यह 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है, यानी इसे तैराकी के दौरान भी बिंदास पहना जा सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।