Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Noise Master Buds Max launched in India with bose sound ANC and 60 hours battery life
Noise Master Buds Max भारत में लॉन्च: Bose साउंड, ANC और 60 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ

Noise Master Buds Max भारत में लॉन्च: Bose साउंड, ANC और 60 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ

संक्षेप: नॉइस की ओर से भारतीय मार्केट में नए Noise Master Buds Max लॉन्च किए गए हैं। इनमें ANC सपोर्ट के अलावा 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर की जा रही है। 

Tue, 14 Oct 2025 03:39 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

भारतीय स्मार्ट वियरेबल कंपनी Noise ने अपने नए प्रीमियम ओवर-इयर हेडफोन Noise Master Buds Max लॉन्च किए हैं। कंपनी ने घोषणा की कि इन हेडफोन्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतरीन साउंड क्वॉलिटी और डेप्श ऑफर करती है। इसके साथ ही, इसमें Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर नॉइस को ब्लॉक कर सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

Noise के मुताबिक, Master Buds Max में दी गई Sound by Bose टेक्नोलॉजी साउंड की क्लैरिटी और डेप्थ को बेहतर बनाती है। हेडफोन्स में 40mm ड्राइवर्स और LHDC 5.0 कोडेक सपोर्ट दिया गया है। इनका फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20,000Hz तक है, जिससे यूजर्स को बैलेंस्ड और हाई-डेफिनिशन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है।

ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स के हो गए मजे! इन पुराने स्मार्टफोन्स को मिलने लगा लेटेस्ट अपडेट

कंपनी ने दावा किया है कि Master Buds Max का ANC सिस्टम 40dB तक शोर को कम कर सकता है। इसे 61 फ्रिक्वेंसी पॉइंट्स पर इंडिपेंडेंटली टेस्ट किया गया, जहां इसने प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट्स की तुलना में 85 प्रतिशत बेहतर परफॉर्म किया। इसके अलावा, इसमें Adaptive ANC और Transparency Mode भी दिया गया है, जो बातचीत के दौरान बाहरी नॉइस को पास होने देता है।

सम्बंधित सुझाव

कॉलिंग क्वॉलिटी के लिए इसमें 5 माइक्रोफोन सेटअप और Environment Noise Cancellation (ENC) सपोर्ट दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइज को कम करता है। साथ ही, इसमें Dynamic EQ सिस्टम है जो ऑडियो को रियल-टाइम में एडजस्ट करता है। Bluetooth 5.4 सपोर्ट के साथ यह हेडफोन लगभग 10 मीटर तक वायरलेस रेंज देता है। यह dual-device pairing और auto-pairing को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर एकसाथ दो डिवाइसेज से कनेक्ट रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

बैटरी की बात करें तो, कंपनी का दावा है कि Noise Master Buds Max एक बार चार्ज होने पर 60 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है- जो इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा है। 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से लगभग 10 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलता है, जबकि इसे USB Type-C पोर्ट के जरिए सिर्फ 60 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। हेडफोन का वजन लगभग 262 ग्राम है और यह IPX4 वॉटर-रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

इतनी रखी गई है कीमत

Noise Master Buds Max की कीमत भारत में 11,999 रुपये रखी गई है, लेकिन शुरुआती ऑफर के चलते यह 9,999 रुपये में उपलब्ध हैं। ग्राहक इन्हें तीन रंगों- Onyx, Titanium, और Silver में खरीद सकते हैं। ये हेडफोन्स कंपनी की वेबसाइट Gonoise.com, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स जैसे Reliance Digital, Croma, और Vijay Sales पर भी उपलब्ध हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।