1299 रुपये में लें 70 घंटे तक चलने वाले ईयरबड्स, दिखने में भी धांसू, बुकिंग शुरू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Noise Buds N2 Pro: स्टाइलिस लुक वाला ईयरबड्स चाहिए वो भी कम कीमत में, तो देसी ब्रांड नॉइज के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी अपने नए ईयरबड्स के तौर पर Noise Buds N2 Pro को 6 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च करने के लिए तैयार है।

noise buds n2 pro india launch

Noise Buds N2 Pro: स्टाइलिस लुक वाला ईयरबड्स चाहिए वो भी कम कीमत में, तो देसी ब्रांड नॉइज के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी अपने नए ईयरबड्स के तौर पर Noise Buds N2 Pro को 6 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च करने के लिए तैयार है। इनकी बिक्री भी इस दिन से शुरू हो जाएगी, जिसमें यह ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर इसकी डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने ईयरबड्स की कई खूबियों का खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, ईयरबड्स को पांच कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। ईयरबड्स देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और अगर आप भी डिसेंट लुक और लंबी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

सम्बंधित सुझाव

noise buds n2 pro india launch

इतनी है कीमत

Noise Buds N2 Pro को भारत में 6 जनवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के साथ इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। इसकी स्पेशल लॉन्च प्राइस 1,599 रुपये होगी। यह फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ग्राहक वेबसाइट या फिर फ्लिपकार्ट के जरिए इसे 149 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को लॉन्च के दिन 300 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 1,299 रुपये रह जाएगी।

दरअसल, 149 रुपये का प्री-ऑर्डर पास खरीदने वाले ग्राहकों को लॉन्च के दिन (6th जनवरी, दोपहर 12PM बजे) वॉट्सऐप या फिर ईमेल के जरिए एक स्पेशल प्रोमो कोड मिलेगा। इस प्रोमो कोड के जरिए खरीदी करने पर ईयरबड्स की प्रभावी कीमत 1,299 रुपये हो जाएगी।

noise buds n2 pro india launchnoise buds n2 pro india launch

नॉइड बड्स एन2 प्रो के खास फीचर्स

माइक्रोसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, ईयबड्स गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट के साथ आएंगे और ब्लूटूथ वर्जन 6.0 कनेक्टिविटी पर काम करेंगे। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह IPX5 रेटिंग के साथ आएंगे। इसमें डुअल पेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिसकी बदौलत इसे एकसाथ दो डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें ANC के साथ डुअल माइक सिस्टम है, जिससे कॉलिंग के दौरान क्लियर ऑडियो क्वालिटी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि केस के साथ इसमें कुल 70 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 200 मिनट तक चलेगा।

noise buds n2 pro india launch

पांच कलर्स में आएंगे ईयरबड्स

फ्लिपकार्ट पर इसके डेडिकेटेड लैंडिंग पेज पर कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा कर दिया है। इसे ब्लू, रेड, स्लिवर, ब्लैक और गोल्ड फिनिश में देखा जा सकता है। केस और बड्स दोनों पर ग्लोसी फिनिश दी गई है। केस के ढक्कन पर नॉइज की ब्रांडिंग की गई है।

सम्बंधित सुझाव

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।