Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़No need to buy big smart tv XElectron launched Full HD Smart projector 300 inch display best speaker at 15990 rupees
TV के दिन गए! ₹15990 में लॉन्च हुआ 300 इंच डिस्प्ले वाला Full HD Projector जो बना देगा आपका घर थिएटर

TV के दिन गए! ₹15990 में लॉन्च हुआ 300 इंच डिस्प्ले वाला Full HD Projector जो बना देगा आपका घर थिएटर

संक्षेप:

XElectron ने लॉन्च किए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर iProjector 1 Plus और iProjector 2 Plus। ये Full HD रिजॉल्यूशन, Auto Focus, 20000 लुमेन्स ब्राइटनेस और 300 इंच तक की स्क्रीन सपोर्ट के साथ आते हैं। जानिए कीमत और फीचर्स:

Tue, 28 Oct 2025 01:57 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

XElectron Launched Full HD Smart Projector: अगर आप घर या ऑफिस में बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो XElectron ने आपके लिए शानदार तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपने नए iProjector 1 Plus और iProjector 2 Plus लॉन्च किए हैं, जो स्मार्ट फीचर्स, हाई ब्राइटनेस और फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। इन दोनों प्रोजेक्टरों में Wi-Fi, Bluetooth, HDMI और USB सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि iProjector 2 Plus में Auto Focus, Auto Screen Alignment और Auto Obstacle Avoidance जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे AI-स्मार्ट बना देते हैं।

सम्बंधित सुझाव

वहीं iProjector 1 Plus में Remote Focus और Full HD 4K सपोर्ट के साथ शानदार कलर क्वालिटी मिलती है। दोनों प्रोजेक्टर 2.9 किलो वजन के साथ बेहद पोर्टेबल हैं और 300 इंच तक की स्क्रीन पर वीडियो, मूवी और प्रेजेंटेशन दिखा सकते हैं। कीमत भी बेहद किफायती रखी गई है 15,990 और 17,990 रुपए से शुरू।

ये भी पढ़ें:सीधे ₹16,000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP नो-शेक कैमरा, Eye-Pro डिस्प्ले फोन

Smart Projector के फीचर्स और कीमत

iProjector 1 Plus की डिटेल्स

XElectron का iProjector 1 Plus उन लोगों के लिए है जो कम कीमत में बड़ा और क्लियर डिस्प्ले चाहते हैं। इसमें Full HD (1920×1080p) रिजॉल्यूशन, LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और Remote Focus फीचर दिया गया है। इसका ब्राइटनेस लेवल 18,000 लुमेन्स है, जिससे दिन की रोशनी में भी क्लियर विजुअल मिलता है।

इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन (23.4×20.8×16.4 cm) और 2.9kg वजन इसे कहीं भी आसानी से इंस्टॉल करने योग्य बनाता है। Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से सीधे कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। HDMI और USB पोर्ट्स के अलावा VGA और Ethernet सपोर्ट भी दिया गया है।

LED पैनल टेक्नोलॉजी इसकी पावर खपत को कम रखती है और लैंप लाइफ को 50,000 घंटे तक बढ़ाती है। 16:9 और 4:3 दोनों एस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट करता है, जिससे मूवी और प्रेजेंटेशन दोनों में परफेक्ट व्यू मिलता है। इसकी कीमत 15,990 रुपए है और यह Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:Aadhaar अपडेट करना आसान; मोबाइल से ही बदलिए पता, नाम, फोन नंबर, बिना सेंटर जाए

iProjector 2 Plus

अब बात करते हैं XElectron के फ्लैगशिप मॉडल iProjector 2 Plus की, जो Auto Focus, Auto Screen Alignment और Auto Obstacle Avoidance जैसे AI फीचर्स के साथ आता है। यह खुद स्क्रीन के साइज और एंगल को एडजस्ट कर देता है ताकि हर बार पिक्चर परफेक्ट हो। इसका ब्राइटनेस लेवल 20,000 लुमेन्स और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 10,000:1 है, जिससे कलर और डेप्थ दोनों शानदार मिलते हैं। इसमें भी Full HD (1920×1080) LED डिस्प्ले और LCD प्रोजेक्शन पैनल दिया गया है। स्क्रीन साइज 300 इंच तक सपोर्ट करता है, जो इसे होम थिएटर या ऑफिस मीटिंग दोनों के लिए आदर्श बनाता है।

Wi-Fi और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी के साथ यह डिवाइस वायरलेस स्ट्रीमिंग को बेहद आसान बनाता है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर भी है जो Dolby जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। इसका डिजाइन हल्का और स्टाइलिश है केवल 2.9kg वजन के साथ इसे आप कहीं भी सेट कर सकते हैं। इसकी कीमत 17,990 रुपए रखी गई है और इसे Flipkart, Amazon और XElectron.in से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:79,999 वाला Pixel फोन हुआ ₹25000 सस्ता, अब ₹54,999 में खरीदें AI फोन
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।